High Voltage Drama in Bhopal: मध्य प्रदेश के भोपाल में बीती रात VIP रोड पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जिसका वीडिया भी सामने आया है। एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को बीच सड़क बुरी तरह टॉर्चर किया। उसने युवती को थप्पड़ मारे और गाली गलौज करते हुए आपत्तिजनक बातें कहीं। उसने युवती के लिए काफी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उसने युवती को जान से मारने और उसकी गर्दन धड़ से अलग करने की धमकी भी दी।
उसने नशे में धुत होकर हथियारों के बल पर युवती को डराया धमकाया। काफी देर तक युवक का हंगामा चलता रहा, जिसका वीडियो बनाकर लोगों ने वायरल कर दिया। युवक हंगामा कर रहा था, क्योंकि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को किसी दूसरे लड़के के साथ देख लिया था। इसलिए उसने प्रेमिका पर बेवफाई करने का आरोप लगाते हुए हंगाम किया। घटनाक्रम की पुलिस को शिकायत दी गई है या नहीं, अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन वीडियो वायरल हो रहा है।
वृद्ध महिला के साथ बेटे-बहू की मारपीट
बता दें कि मध्य प्रदेश के कटनी जिले के ढीमरखेड़ा में एक वृद्ध महिला से भी मारपीट हुई थी। बुजुर्ग ढीमरखेड़ा पुलिस थाना के तहत आने वाले गांव लालपुर की रहने वाली है और उका नाम रामकली शर्मा है। उसने अपने पति ओमप्रकाश शर्मा के साथ देररात थाने जाकर बेटे और बहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में वृद्ध महिला ने बताया कि उसका बेटा और बहू उसके साथ गाली गलौज और मारपीट करते हैं।
उन्होंने रात को भी उससे मारपीट की, जिससे उसके सिर में चोट लग गई। थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान ने महिला की शिकायत पर कोस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपियों का नाम उमाचरण शर्मा और उसकी पत्नी शीला शर्मा है, जो जबरन रामकली के मकान में रह रहे हैं और विरोध करने पर वे रोजाना उनके साथ बुरा व्यवहार करते हैं। तंग आकर वह थाने आए और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
17 hrs ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
17 hrs agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
17 hrs agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
17 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
20 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
1 day agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
2 days agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines