हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

ग्वालियर में 1 कोरोड़ 20 लाख की लूट का खुलासा, ऐसे पकड़ा गया मास्टरमाइंड

विज्ञापन

ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर के इंदरगंज इलाके में दिनदहाड़े हुई लूट का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। CCTV ने बदमाशों के चहरे उजागर कर दिए। इस लूट का मास्टरमाइंड ड्राइवर निकला है। ड्राइवर प्रमोद गुर्जर के साथ 2 और साथी सहयोगी थे, जिन्होंने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने ड्राइवर सहित 2 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1 करोड़ 20 लाख बरामद कर लिया है।

वारदात का वीडियो भी आया था सामने

जानकारी के मुताबिक डीडी नगर की हरेंद्र ट्रेडिंग कंपनी के कर्मचारी कार से रुपये लेकर बैंक में जमा कराने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान इंदरगंज के राजीव प्लाजा इलाके में सामने से आए एक नकाबपोश बदमाश ने कार को रोका और कट्टा अड़ाकर सवार कर्मचारियों को धमकाया। इस पर अंदर से कार की डिक्की खोली गई, तो पीछे खड़ा दूसरा बदमाश कार की डिग्गी में रखा 1 करोड़ 20 लाख रुपए की नगदी का कार्टून उठाकर ले गया। वारदात के बाद दोनों बदमाश पैदल भाग निकले।

ऐसे पकड़ा गया मास्टरमाइंड

वारदात के बाद हरेंद्र ट्रेडिंग कंपनी के कर्मचारियों ने पुलिस और अपने प्रबंधकों को सूचना दी, जिस पर कंपनी के कर्ताधर्ता मेहताब सिंह और उनके साथी ने इंदरगंज पुलिस को खबर दी। दिनदहाड़े एक करोड़ 20 लाख की लूट की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले तो उसमें घटनाक्रम कैद मिला।

अब पुलिस ने खुलासा किया है कि इस लूट का मास्टरमाइंड ड्राइवर ही है, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर 1 करोड़ 20 लाख लूटने की योजना बनाई थी। पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार चल रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें