Mansingh Kushwaha Congress (कमल वर्मा, ग्वालियर): मध्य प्रदेश की ग्वालियर पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने जुए के फड़ पर कार्रवाई करते हुए भिंड कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा सहित 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों में भिंड जिले का एक पत्रकार भी शामिल है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 11 दोपहिया वाहन भी जब्त किए हैं। जबकि 5 चार पहिया वाहन, 18 मोबाइल और 2 लाख 59 हजार 410 रुपये की भी जब्ती की गई है।
ट्रेनी आईपीएस को मिली थी सूचना
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की ये कार्रवाई बिजौली थाना क्षेत्र के जेके डवलवर्स पर की गई। ग्वालियर की ट्रेनी आईपीएस को सूचना मिली थी कि जेके डवलपर्स की जमीन पर कुछ लोग बंद कमरे में जुआ खेल रहे हैं। उन्हें बताया गया कि यहां बड़ी रकम का दांव लगाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने सूचना को कंफर्म किया। फिर टीम बनाकर छापा मारने की कार्रवाई की गई। जैसे ही पुलिस टीम ने छापा मारा, जुआ खेल रहे जुआरियों में हड़कंप मच गया। वे इधर-उधर भागने लगे।
टॉयलेट में छुप गए जुआरी
पुलिस का कहना है कि छापेमारी के दौरान कुछ जुआरी टॉयलेट में भी छुप गए। जिन्हें बमुश्किल वहां से निकल गया। पुलिस ने बताया कि अब आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। आपको बता दें कि करीब 3 महीने पहले ग्वालियर में पुलिस ने यादव धर्म कांटे के पास बड़ी कार्रवाई की थी। यहां पुलिस ने 27 जुआरियों को पकड़ा था। जिसमें पार्षद और प्रॉपर्टी कारोबारी शामिल थे। बताया जाता है कि ग्वालियर में जगह-जगह जुअे के अड्डे बने हुए हैं। जहां बड़ी रकम पर दांव लगाया जाता है। हालांकि पुलिस भी समय-समय पर कार्रवाई करती है, लेकिन इसके बावजूद जुआरी बाज नहीं आते।
ये भी पढ़ें: BJP Second Candidate List में विवेक बंटी साहू कौन? जो कमलनाथ के बेटे को देंगे टक्कर
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
10 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
10 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
11 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
11 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
14 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
18 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines