Gwalior Chambal Politics: ग्वालियर चंबल अंचल मध्य प्रदेश की सियासत का मुख्य केंद्र माना जाता है। यही वजह है कि यहां भक्ति मार्ग के जरिए सत्ता की सीढ़ी तलाशी जा रही है, राजनीतिक दल इसके जरिये जनता के बीच अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। खासकर बीजेपी की बात की जाए तो ग्वालियर चंबल अंचल को बीजेपी सरकार ने दो बड़ी सौगातें दी हैं, जिनमें दतिया जिले में पीतांबरा माई का लोक बनाया जा रहा है तो वही भिंड जिले के दंदरौआ धाम में हनुमान लोक बनाने का ऐलान भी सीएम शिवराज सिंह चौहान कर चुके हैं।
250 बीघा में बनेगा हनुमान लोक
भिंड जिले के दंदरौआ धाम में 250 बीघा में जल्द ही हनुमान लोक बनने जा रहा है, शासन के पास इसका प्रस्ताव दंदरौआ धाम न्यास की ओर से भेज भी दिया गया है। लेकिन चुनावी साल में बीजेपी के इस कदम पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस का कहना है कि उनकी पार्टी पूरी तरह से आस्तिक है भगवान पर विश्वास करती है। लेकिन धर्म को राजनीति में लाकर देश के अंदर गृह युद्ध छिड़ जाएगा। पूर्व मंत्री राजा पटेरिया का कहना है कि बीजेपी ने धर्म को सत्ता प्राप्ति का हथियार बनाया है। जबकि धर्म को लेकर कांग्रेस कभी राजनीती नहीं करती है, गांधी जी नेहरू जी लोहिया जी की तरह ही पूरी कांग्रेस पार्टी गंगा जमुनी तहजीब को मानती आ रही है।
बीजेपी का पलटवार
वहीं बीजेपी की ओर से सांसद विवेक नारायण शेजवलकर का कहना है कि हनुमान लोक से जुड़े इस कदम को सियासत से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। भारतीय संस्कृति की आत्मा आध्यात्म है और लोगों के मन में अध्यात्म के प्रति रुचि बड़े इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही काम करती रही है मध्य प्रदेश ही नहीं देश के अंदर काशी विश्वनाथ मंदिर बनाया गया है,अयोध्या का रामलला मंदिर बनने जा रहा है। हनुमान लोक बनने से भी ग्वालियर चंबल अंचल में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
दोनों जिलों में असर करेंगी ये घोषणाएं
भिंड- कुल 5 विधानसभा
- अटेर- BJP अरविंद सिंह भदोरिया
- महँगाव BJP ओ पी एस भदौरिया
- गोहद CONG मेवाराम जाटव
- लहार CONG डॉक्टर गोविंद सिंह
- भिंड BSP संजीव सिंह कुशवाह( अब बीजेपी में शामिल हो चुके हैं)
दतिया- कुल 3 विधानसभा
- दतिया BJP डॉ नरोत्तम मिश्रा
- सेंवढ़ा CONG घनश्याम सिंह
- भांडेर BJP रक्षा सिरोनिया
ग्वालियर-चंबल में कड़ी टक्कर
गौरतलब है कि ग्वालियर चंबल संभाग की 34 सीटों में से 17 सीट बीजेपी के पास है जबकि 17 सीटें कांग्रेस के पास हैं। खासकर दतिया जिले की 3 सीटों में से 2 सीट बीजेपी के पास है जबकि एक सीट कांग्रेस के पास है, वही भिंड जिले की बात की जाए तो 2 सीट बीजेपी के पास है और 2 सीट कांग्रेस के पास हैं। एक बीएसपी विधायक जिन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया है। ऐसे में भक्ति मार्ग के जरिए भारतीय जनता पार्टी भिंड और दतिया जिले को मजबूती देते हुए ग्वालियर चंबल अंचल की सभी 34 सीटों पर किला फतह करना चाहती है।
गौर करने वाली बात यह भी है कि भिंड जिले से कांग्रेस के कद्दावर नेता डॉक्टर गोविंद सिंह पार्टी का परचम बुलंद किए हुए हैं तो वहीं दूसरी ओर दतिया जिले से भारतीय जनता पार्टी के संकटमोचक कहे जाने वाले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा डटे हुए हैं। ऐसे में देखना होगा कि मध्य प्रदेश की सियासत का अखाड़ा बने ग्वालियर चंबल अंचल में हनुमान भक्ति की शक्ति कितना काम करती है।
ग्वालियर से कर्ण मिश्रा की रिपोर्ट
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
18 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines