Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के गुना में एक एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है। हादसे में हैदराबाद के दो पायलट गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। विमान टेस्ट फ्लाइट के लिए उड़ा था। एयरक्राफ्ट टू सीटर था। लेकिन इंजन में खराबी आने के कारण यह नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि एयरक्राफ्ट 152 कर्नाटक के बेलगावी एविएशन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का था। जिसे टेस्टिंग और मेंटेनेंस के लिए गुना की शा शिबा एकेडमी में लाया गया था। करीब 40 मिनट उड़ने के बाद गुना के एयरक्राफ्ट परिसर में ही यह गिर गया। कैप्टन वीसी ठाकुर और एक अन्य पायलट की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद कैंट पुलिस सहित एकेडमी के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
कैंट के टीआई दिलीप राजोरिया के अनुसार इंजन फेल होने से हादसा हुआ है। शनिवार को ही हैदराबाद के दो पायलट आए थे। दोनों बेलगावी इंस्टीट्यूट के हैं। जिनको इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हादसे के बाद एयरक्राफ्ट दो हिस्सों में बंट गया।
यह भी पढ़ें:सेक्स एडिक्ट, कई महिलाओं से शादी; बहन तोड़ चुकी रिश्ता…क्या-क्या कांड कर चुका डॉक्टर का हत्यारा संजय रॉय?
हादसे की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हुए हैं। जिसमें एयरक्राफ्ट दो हिस्सों में दिख रहा है। दो दिन पहले ब्राजील में भी एक प्लेन क्रैश हुआ था। जिसमें 62 लोगों की मौत हो गई थी। साओ पाउलो इलाके के विन्हेडो में यात्री विमान गिरने के बाद चीख पुकार मच गई थी।
विमान में 58 यात्री और 4 स्टाफ कर्मी थे। हादसे के बाद कोई जिंदा नहीं बचा। स्थानीय फायर डिपार्टमेंट ने आग बुझाने के लिए दमकल वाहन रवाना किए थे। लेकिन किसी भी यात्री को नहीं बचाया जा सका था। ये फ्लाइट साओ पाउलो से इंटरनेशनल एयरपोर्ट ग्वारूलहोस के लिए रवाना हुई थी। दुर्घटना का कारण विमान में तकनीकी खराबी था।
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
31 mins agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
14 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
18 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
18 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
19 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
21 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines