MP Government Bus Service: मध्य प्रदेश में 19 साल से बंद सरकारी बस सेवा फिर शुरू करने की तैयारी है। सीएम मोहन यादव ने बुधवार को मुख्य सचिव अनुराग जैन, परिवहन विभाग के एसीएस एसएनस मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों की बैठक ली। बताया कि अगली कैबिनेट बैठक में सरकारी बसों का प्रस्ताव मंजूरी के लिए रखा जाएगा। जनवरी 2025 तक बसें सड़क पर दौड़ने लगेंगी।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया यह बसें ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्र में चलाई जाएंगी। यात्री सुविधा को विशेष महत्व दिया जाएगा। टिकट बुकिंग और बस ट्रैकिंग के लिए लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का यूज किया जाएगा। ताकि यात्रियों को आसानी हो। नियम शर्तों का पालन न करने पर बस ऑपरेटर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
तीन बसों का संचालन
सीएम ने अन्य राज्यों में संचालित बस सेवा की भी जानकारी ली। इसके साथ ही परिवहन विभाग के अफसरों को निर्देश दिया कि समय-सीमा तय कर जरूरी व्यवस्थाएं कर लें। एमपी में भी जल्द यात्री बस सेवा शुरू करेंगे। इंटर सिटी, इंट्रा सिटी और अन्तरराज्यीय यात्री बसें चलाई जाएंगी।
राज्य स्तरीय होल्डिंग कंपनी
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली राज्य स्तरीय होल्डिंग कंपनी इनका मैनेजमेंट देखेगी। डिस्ट्रिक्ट लेवल पर निगरानी के लिए परिवहन समितियां गठित की जाएंगी। राज्य और संभाग स्तरीय कार्यालय में कंट्रोल और कमांड सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
डिवीजन लेवल पर ट्रेनिंग सेंटर
बसों का संचालन पीपीपी मॉडल पर किया जाएगा। इसके लिए नोटिफाईड रूटस पर ऑपरेटर चयन के लिए टेंडर निकाले जाएंगे। परमिट और संचालन में कंपनी सहयोग करेंगी। बस स्टाफ को प्रशिक्षित करने डिवीजन लेवल पर ट्रेनिंग सेंटर बनाए जाएंगे।
ये सुविधाएं मिलेंगी
ऑपरेटर ऐप, वीडियो ऑडिट सॉफ्टवेयर, फील्ड ऑडिट डैशबोर्ड की भी व्यवस्था रहेगी। बस-ऑटो-टैक्सी-मेट्रो के लिए बुकिंग प्लेटफार्म, ऑनलाइन ई-बुकिंग और मॉनिटरिंग के लिए बोर्ड का इस्तेमाल करेंगी। अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, एसएन मिश्रा, प्रमुख सचिव संजय शुक्ला, मनीष रस्तोगी प्रमुख सचिव, विधि एनपी सिंह मौजूद थे।
ये भी पढ़ें- MP: भोपाल में कड़ाके की ठंड ने बदला स्कूलों का समय, जारी किया आदेश
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
5 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
7 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
9 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
10 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
11 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
12 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
13 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
15 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines