MP CM Mohan Yadav Speech In E-Summit 2024: भारत आए दिन वैश्विक स्तर पर तरक्की कर रहा है। इसी बीच मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव शुक्रवार रात मेनिट परिसर में आयोजित किए गए मध्य भारत के सबसे बड़े उद्यमशील उत्सव ई-समिट 2024 में शामिल हुए और इसे संबोधित करते हुए उन्होंने कईं बातें कहीं। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ई-समिट 2024 की सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। चलिए आपको भी बताते हैं इसमें क्या बोले मध्य प्रदेश के सीएम?
मध्य प्रदेश सरकार युवाओं के सपनों की उड़ान में कमी नहीं छोड़ेगी: सीएम डॉ. मोहन यादव
उन्होंने कहा कि भारत अपनी बुद्धि, कौशल और युवा शक्ति से दुनिया में अपनी अलग पहचान रखता है। देश के युवा कम लागत और सीमित संसाधनों में भी सराहनीय काम करके सफलता पा सकते हैं। मध्यप्रदेश और देश के युवा सारे सवालों और समस्याओं का समाधान ढूंढने में पूरी तरह समर्थ हैं। युवा शक्ति के योगदान से ही मध्य प्रदेश और पूरा देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 21 वीं सदी भारत की होगी। इस दिशा में युवा शक्ति का ये योगदान सराहनीय है। मध्यप्रदेश सरकार युवाओं के सपनों की उडा़न में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।
‘राज्य में स्टार्ट अप के क्षेत्र में हुई प्रगति’
एमएसएमई के सचिव पी नरहरि ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रतिष्ठित रूप से उभर कर सामने आया। राज्य में इस तरह के कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करके गतिविधियों को और बढ़ावा दिया जा रहा है। बात करें स्टार्ट अप के क्षेत्र की तो उसमें प्रगति हुई है। मध्यप्रदेश भारत के अग्रणी राज्यों में से एक है। स्टार्ट अप के कार्यक्रमों को बढ़ावा देते रहेंगे। राज्य में उद्यमियों के लिए कई सुविधाएं देने का निर्णय लिया गया है।
आपको बता दें कि इस उद्यमशील उत्सव में मेनिट के डायरेक्टर करूणेश कुमार शुक्ला और सीएआई एमपी स्टार्टअप सिद्धार्थ चतुर्वेदी, उद्यमी , विशेषज्ञ और विद्यार्थी भी शामिल रहे।
संबंधित खबरें
MP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
2 hrs agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
4 hrs agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
6 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
2 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
2 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
2 days agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
2 days agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
3 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines