अप्रैल माह की शुरुआत से ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। मौसम विभाग ने कई जिलों को लेकर हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। बीते दिनों कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। रतलाम में पहले टेंपरेचर 43.2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। लू और गर्मी की वजह से लोगों का घर से निकलना तक मुहाल हो चुका है। ऐसे में कई जिलों में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है।
ये निर्देश जारी किए गए
भोपाल, उज्जैन, रतलाम और सीहोर के कलेक्टरों ने जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि सभी बोर्ड के स्कूल सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही संचालित किए जाएं। इस बाबत लेटर जारी किए गए हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश के कई जिलों में लगातार तापमान बढ़ रहा है। मंगलवार को सुबह ही तेज धूप की वजह से कई जिलों में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मध्य प्रदेश के 29 जिले लू की चपेट में हैं।
चिलचिलाती धूप के चलते कई इलाकों में दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आ रही हैं। मध्य प्रदेश के रतलाम, उज्जैन, ग्वालियर, भोपाल समेत कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल दोपहर 12 बजे के बाद बंद कर देने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टरों की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक शासकीय/अशासकीय/नवोदय विद्यालय/सीबीएसई शैक्षणिक संस्थाओं में कक्षा नर्सरी से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आगामी आदेशों तक स्कूलों का समय सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। वहीं, जो स्कूल 2 शिफ्ट में चल रहे हैं, उनका समय समय यथावत रहेगा।
यह भी पढ़ें:जीरकपुर में बनेगा 19.2KM लंबा बाईपास; 1800 करोड़ होंगे खर्च, इन राज्यों के बीच कनेक्टिविटी होगी बेहतर
यह भी पढ़ें:जीरकपुर में 1878 करोड़ से बनेगा बाईपास; केंद्रीय कैबिनेट ने इन प्रस्तावों को दी मंजूरी
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
11 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
15 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines