Naxalite Arrested: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक नक्सली दंपत्ति को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी तलाश में चार राज्यों की पुलिस थी। इस नक्सली पर 82 लाख रुपए का इनाम भी था। जिसके ऊपर चार राज्यों तेलंगाना, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में 60 से ज्यादा मामले दर्ज थे। खास बात यह है कि गिरफ्तार किए गए नक्सली के पास से हथियार और तीन लाख रुपए नगद भी मिला है। वह माओवाद संगठन सीपीआई का सदस्य है जो देश में प्रतिबंधित है।
जबलपुर में इलाज कराने आया था
दरअसल, मध्य प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) को इस बात की जानकारी मिली थी कि नक्सली अशोक रेड्डी अपनी पत्नी कुमारी पोटाई के साथ जबलपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए आया है। जिसके बाद एटीएस ने छापामार कार्रवाई करते हुए नक्सली को मौके से ही पत्नी समेत गिरफ्तार कर लिया। अशोक रेड्डी तेलंगाना और उसकी पत्नी रैमती छत्तीसगढ़ की रहने वाली बताई जा रही है।
चार राज्यों में दर्ज हैं मामले
पुलिस ने बताया कि अशोक पर चार राज्यों में तेलंगाना, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में हत्या, हत्या का प्रयास, बलवा, अपहरण, पुलिस पर हमला, लूट, आगजनी, डकैती समेत 60 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। वह सीपीआई का स्पेशल सदस्य हैं, जबकि उसकी पत्नी नक्सली पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार करती है। दोनों मिलकर नक्सली विचारधारा को आगे बढ़ाने और दूसरे लोगों को उससे जोड़ने में लगे थे। पुलिस को जैसे ही इनके मंडला और जबलपुर क्षेत्र में आने की जानकारी लगी तो तुरंत इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
एमपी में मजबूत करना चाहता था नक्सल नेटवर्क
बताया जा रहा है कि अशोक रेड्डी मध्य प्रदेश में भी नक्सल नेटवर्क को मजबूत करना चाह रहा था। क्योंकि वह छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में पूरी तरह से एक्टिव था। ऐसे में एटीएस को पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिल सकती हैं। फिलहाल नक्सली दंपत्ति को भोपाल लाया गया है, जहां उनसे पूछताछ होगी।
खास बात यह है कि शिवराज सरकार ने मंगलवार को ही अपनी कैबिनेट बैठक में नई नक्सली नीति लागू की है। जिसमें अगर कोई गुमराह होकर नक्सल मूमवेंट से जुड़ता है लेकिन अगर वापस आना चाहता तो उसमें सरकार मदद करेगी।
ये भी देखें: सीएम Shivraj shahdol में राज्य स्तरीय स्कूटी वितरण कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ
संबंधित खबरें
भोपाल MLA रेस्ट हाउस के कमरे में मिले युवक-युवती, विधानसभा सचिव से शिकायत
1 day agoCM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
1 day agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
1 day agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
2 days agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
2 days agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
3 days agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
3 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
3 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
4 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines