हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

गेहूं खरीदी में बड़ी गड़बड़ी का मामला; मोहन यादव सरकार का बड़ा एक्शन, एक अधिकारी सस्पेंड

Satna District Manager Amit Gaur Suspended: मध्य प्रदेश के सतना जिला में किसानों की गेहूं खरीदी में गड़बड़ी मामले में मोहन यादव सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए जिला प्रबंधक अमित गौड़ को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन

Satna District Manager Amit Gaur Suspended: मध्य प्रदेश के सतना जिला में किसानों की गेहूं खरीदी में बड़ी गड़बड़ी घोटाले का बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल जिले के उपार्जन केन्द्र कारीगोही पर खरीदी में 13 ट्रक गेहूं गायब होने को लेकर मामले की जांच के बाद FIR के दर्ज की गई। राज्य की मोहन यादव सरकार ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए बड़ा एक्शन लिया। गेहूं खरीदी में गड़बड़ी के लिए जिला प्रबंधक अमित गौड़ को निलंबित कर दिया है।

गेहूं खरीदी में गड़बड़

गेहूं खरीदी में गड़बड़ घोटाले मामले में पुलिस जांच कर रही थी। पुलिस जांच के अनुसार 13 मई को उपार्जन केन्द्र कारीगोही से 2,360 क्विंटल के 8 ट्रक गेहूं गोदाम के लिए निकले। लेकिन कुल 13 ट्रक गेहूं गोदाम तक नहीं पहुंचे। हालांकि ट्रकों को सर्वेयर द्वारा पास किया गया था और कार्पोरेशन के प्रदाय केन्द्रों से किसानों को गेहूं के लिए भुगतान भी कर दिया गया था। पुलिस जांच में पता चला कि जिला प्रबंधक के लॉगिन से सर्वेयर का रजिस्ट्रेशन CMMS पोर्टल पर किया गया था। इस मामले में सतना के जिला प्रबंधक अमित गौड़ द्वारा सर्वेयर के रजिस्ट्रेशन और बाकी कार्यवाही में पर्याप्त सावधानी नहीं बरती गई। इसलिए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर हो रहा सियासी बवाल, कांग्रेस और भाजपा के बीच चल रही जुबानी जंग 

मोहन यादव सरकार का सख्त एक्शन

खरीदी में 13 ट्रक गेहूं गायब होने के मामले में जांच के बाद FIR दर्ज की जा चुकी है। पुलिस जांच के अनुसार यह पूरे मामले को नियम के खिलाफ जाकर स्वीकृत किए गए खरीदी केंद्र द्वारा किया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें