Digvijay Singh: मध्य प्रदेश में साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से सक्रिए नजर आ रही है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी चुनाव को लेकर मोर्चा संभाल लिया है। वह लगातार प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं, दिग्विजय सिंह ने आज फिर आगामी चुनाव कमलनाथ के नेतृत्व में लड़ने का बयान दिया है।
कमलनाथ ही मुख्यमंत्री का चेहरा
दिग्विजय सिंह का फोकस उन सीटों पर सबसे ज्यादा है, जहां पिछले कुछ चुनावों से कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में दिग्विजय सिंह फिलहाल बुंदेलखंड अंचल के दौरे पर हैं। आज वह सागर जिले की सुरखी विधानसभा में थे, जहां उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि कमलनाथ के नेतृत्व में ही कांग्रेस मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेगी और कमलनाथ ही प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे।’
BJP के सात लोगों ने कपड़े सिलवाए हैं
दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘बीजेपी में सात लोगों ने मुख्यमंत्री की शपथ लेने के लिए कपड़े सिलवाए हुए हैं, सीएम शिवराज कुर्सी छोड़ना नहीं चाहते, नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह और वीडी शर्मा तैयार बैठे हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण कमलनाथ ही करेंगे।’
इससे पहले कल भी कमलनाथ ने खुरई विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के मंत्रियों को चेताया था। दिग्विजय सिंह ने कहा कि था कि कुर्सी किसी की सगी नहीं होती है, जो लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं, उन्हें इस बात को समझना चाहिए।’
बता दें कि सागर जिले की खुरई, रहली और सुरखी विधानसभा सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती है। ऐसे में दिग्विजय सिंह खुद इन विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने खुरई और सुरखी में कांग्रेस की तरफ से मजबूत कैंडिडेट खड़ा करने की बात करते हुए कांग्रेस की जीत का दावा किया है।
बता दें कि कांग्रेस में आगामी चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री के चेहरे पर सवाल उठ चुके हैं। लेकिन दिग्विजय सिंह पिछले कुछ दिनों से जिस भी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर जा रहे हैं। उन्होंने वहां कमलनाथ के नेतृत्व में ही आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
5 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
6 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
20 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 day agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 day agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
2 days agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines