Bageshwar Dham Dhirendra Shastri Birthday Celebration: उत्तर प्रदेश के हाथरस में नारायण सकार के सत्संग में जो हादसा हुआ, उसने पूरे देश को हिला कर रखा दिया। इस हादसे में भीड़ की भगदड़ की वजह से 122 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। वहीं कई लोग घायल हो गए, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी इस भयानक को मुश्किल से 4 दिन ही बीते है, इसी बीच मध्य प्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर धाम में धीरेंद्र शास्त्री के लाखों भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा है। लोगों की भीड़ को देखते हुए, उसे कंट्रोल करने के लिए आसपास के 4 जिलों की पुलिस फोर्स बुलाई गई है।
बुलाई गई 4 जिलों की पुलिस फोर्स
दरअसल, प्रसिद्ध कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्मदिन 4 जुलाई को आता है। धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन को मनाने के लिए देश के कोने-कोने से लाखों संख्या में लोग बागेश्वर धाम पहुंचे। भक्तों की इस भीड़ को देखते हुए जिले के पुलिस प्रशासन को इसे कंट्रोल करने के लिए आसपास के जिलों से पुलिस फॉर्स बुलानी पड़ी। इसमें रीवा, पन्ना, टीकमगढ़ और सागर जिले की पुलिस फॉर्स शामिल है। छतरपुर SSP ने बताया कि बागेश्वर धाम में आई लोगों की भीड़ कंट्रोल करने के लिए 250-300 से ज्यादा पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें: बाबा नहीं भगवान कहो…देखिए कैसे पत्रकार पर भड़की भक्त? हाथरस में 121 लोगों की मौत से भी नहीं लिया सबक
लोगों में हाथरस हादसे का ‘भय’ नहीं
छतरपुर SSP ने बताया कि धीरेंद्र शास्त्री के जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर पुलिस की तरफ से सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। हालांकि, धीरेंद्र शास्त्री की तरफ से वीडियो जारी कर सभी भक्तों से घर पर ही जन्मदिन मनाने की अपील की गई थी। लेकिन इसके बाद भी बागेश्वर धाम में धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन पर लोगों की यह भीड़ बताती है कि लोग खुद अपनी जान को लेकर कितना ज्यादा बेपरवाह है। हाथरस हादसे को ठीक से 4 दिन भी नहीं बीते और फिर से लोग अपने बाबा के से मिलने के लिए लाखों की संख्या एक ही जगह पहुंच गए। देश के लोगों की यह स्थिति यकिनन ही डराने वाली है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
18 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
22 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
22 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
23 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines