साइबर क्राइम में ऐसे कई मामले आए-दिन सामने आ रहे हैं। विदेश में जॉब का झासा देकर युवाओं को बहला-फुसलाकर साइबर ठगी के लिए मजबूर किया जाता है। राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय, एमपी ने एडवायजरी जारी की है। जिसमें बताया गया है कि साउथ-ईस्ट एशियाई देशों की कॉल-सेंटर जैसी कंपनियां ऑनलाइन इंटरव्यू और हाई पैकेज का लालच देकर भारतीय युवाओं को बुलाते हैं और उन्हें बुलाकर उनके पासपोर्ट, दस्तावेज जब्त कर लेते हैं।
विदेश में जॉब के नाम पर साइबर ठगी
पीड़ितों के लिए लोन-ऐप, क्रिप्टो घोटाले और ऑनलाइन ठगी कराई जा रही है। सभी कम्युनिकेशन के माध्यम बंद कर दिए जाते हैं। हिंसा की धमकी देकर नकली सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर लोगों को ठगी के लिए मजबूर किया जाता है। अगर कोई भागने की कोशिश करता है तो उसे भारी जुर्माने के साथ प्रताड़ित किया जाता है।
साइबर ठगी लोगों को कैसे फंसाते हैं?
बता दें कि लिक्ंवइडन-टेलीग्राम पर HR के नाम पर जुड़ते हैं और इंटरव्यू कॉल के लिए बोलते हैं। साथ में टिकट-वीजा का प्रलोभन देकर और रहने-खाने का खर्च का दावा भी करते हैं। जैसे ही लोग देश से निकलते हैं उनके पासपोर्ट-दस्तावेज छीन लिए जाते हैं। अगर पीड़ित वहां से भागने की कोशिश भी करते हैं तो भारी जुर्माने की बात करते हैं।
साइबर ठगी से ऐसे करें बचाव
1. बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या अनजान एजेंसियों से मिली विदेशी नौकरी ऑफर तुरन्त वेरिफाई करें।
2. किसी भी दस्तावेजों पर साइन करने से पहले भारतीय दूतावास पोर्टल से काउंसिलिंग करवा लें।
3. विदेश में रह रहे रिश्तेदार-दोस्त से जमीन-जायदाद गिरवी न रखवाएं।
4. विदेश जाने के लिए टिकट वीजा खुद बुक करें।
5. संदिग्ध एजेंट या पीड़ित व्यक्ति की सूचना मिलते ही www.cybercrime.gov.in या टोल फ्री नंबर 1930 पर तुरन्त कम्प्लेन करें।
साइबर पुलिस की अपील
बता दें कि राज्य साइबर पुलिस के अलावा पुलिस महानिदेशक(एडीजी) योगेश देशमुख ने युवाओं से अपील की है कि, हाई-पैकेज का सपना दिखाने वाले प्रत्येक लिंक पर क्लिक न करें। एक बार फंस गए तो फैमिली को बचाने में पूरी जिंदगी उजड़ जाएगी।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
11 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
15 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines