MP Congress Burhanpur Jan Aakrosh Yatra : भाजपा की ‘जन आशीर्वाद यात्रा के विरोध में कांग्रेस ने जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत की है, मंगलवार को यात्रा बुरहानपुर के इकबाल चौक पहुंची, जहां पर जनसभा का आयोजन किया गया, इसमें पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, युवा कांग्रेस प्रदेशा अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, विधानसभा प्रभारी कैलाश कुंडल, कांग्रेस नेता संजय दत्त सहित अन्य नेता शामिल हुए, सभा को संबोधित करते हुए मंच से नेताओं ने भाजपा के 18 साल के शासनकाल के विरोध में भाजपा नेताओं पर निशाना साधा है।
शक्ति प्रदर्शन करना पार्टी के रीति-नीति के खिलाफ
इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने नेताओं के पक्ष में शक्ति प्रदर्शन करना शुरू कर दिया, लेकिन मंच से उन्हें संगठन के पदाधिकारियों ने सख्त लहजे में हिदायत देते हुए कहा कि शक्ति प्रदर्शन करना पार्टी के रीति-नीति के खिलाफ है, ये अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है, जनसभा में कांग्रेसी नेताओं के बीच गुटबाजी खुलकर सामने आई, कांग्रेस अल्पसंख्यक नेता फरीद काजी ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टांक को मंच पर जमकर खरी खोटी सुनाई, जिसके चलते पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने अल्पसंख्यक नेता फरीद काजी को समझाते हुए गुस्सा शांत कराया।
अल्पसंख्यक केवल वोट बैंक हैं
जनसभा में अल्पसंख्यक वर्ग की उपेक्षा का आरोप लगाया गया, अल्पसंख्यक नेताओं ने मंच से सज्जन सिंह वर्मा और कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का विरोध जताया, जिससे कांग्रेस के बीच आपसी गुटबाजी खुलकर सामने आई। सज्जन सिंह वर्मा ने अल्पसंख्यक नेताओं को मंच से ही समझाइश दी, वहीं अल्पसंख्यक नेताओं ने अन्य सदस्यों से सवाल करते हुए कहा, अल्पसंख्यक केवल वोट बैंक है क्या उन्हें बोलने का हक नहीं है, हमारे बीच आए हो तो अल्पसंख्यकों की बात करना चाहिए, जनसभा के बाद पत्रकारों ने नेताओं से चर्चा चाही तो उन्होंने मीडिया से दूरी बना ली।
संबंधित खबरें
राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
5 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
9 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
9 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
10 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
12 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
15 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines