Jabalpur News: जबलपुर में छात्रा वेदिका ठाकुर की हत्या के बात से ही आरोपी बीजेपी नेता के खिलाफ कांग्रेस बुलडोजर कार्रवाई की मांग कर रही है। आज जबलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता बुलडोजर लेकर बीजेपी नेता के ऑफिस के पास पहुंच गए। हालांकि मौके पर पुलिस और प्रशासन पहले से ही मौजूद था।
कांग्रेस ने चलाया था अभियान
वेदिका हत्याकांड को लेकर कांग्रेस आरोपी भाजपा नेता प्रियांश विश्वकर्मा के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रही थी इसी मांग के साथ कांग्रेस ने एक दिन पहले ही शहर में ऐलान कर दिया कि को यदि शासन आरोपी विश्वकर्मा के घर पर बुलडोजर नहीं चलाता है तो कांग्रेसी खुद बुलडोजर से प्रियांश विश्वकर्मा के घर को जमींदोज कर देगी। जिसके बाद आज कांग्रेस कार्यकर्ता आरोपी प्रियांश विश्वकर्मा के घर पहुंचे लेकिन आधा किलोमीटर दूर ही कांग्रेस का प्रदर्शन खत्म हो गया।
छात्रा की अस्पताल में हुई मौत
बता दें कि जबलपुर में बीजेपी नेता प्रियांश विश्वकर्मा गोली मारने से एमबीए की छात्रा वेदिका ठाकुर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार को छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। वह पिछले 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती थी। बताया जा रहा है कि पीठ में गोली फंसी होने के चलते उसे शरीर में जहर फेल गया। जिससे उसकी मौत गई।
घटना में आरोपी बीजेपी नेता के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। जबकि छात्रा की मौत के बाद मामले में धारा 302 बढ़ा दी है। छात्रा के परिजन मामले में आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। वहीं इस मामले में कांग्रेस भी लगातार बीजेपी पर निशाना साध रही है।
वहीं इस मामले में बीजेपी के नगर प्रभात साहू का कहन है कि आरोपी प्रियांश पार्टी में नहीं है। गाड़ी पर तो कोई भी बीजेपी का झंडा लगा सकता है। लेकिन वह बीजेपी का सदस्य नहीं है। एक अपराधी के पार्टी के नाम का इस्तेमाल करने पर और उसके खिलाफ एफआईआर होने के बाद बीजेपी का कहना है कि प्रदेश संगठन से निर्देश मिलने के बाद कार्रवाई करेंगे।
संबंधित खबरें
वो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
1 hr agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
3 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 day agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 day agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 day agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 day agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 day agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
2 days agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines