CM Shivraj: सतना जिले के रामनगर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं के सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के तहत हितग्राहियों को पट्टे बांटते हुए विकासकार्यों का शिलान्यास किया। जबकि विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा।
सतना में करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात
सतना में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दौरे में नवाचार देखने को मिला। रामनगर के हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के मार्ग में लाडली बहनों के स्कूटी दस्ते द्वारा मुख्यमंत्री चौहान की स्कार्टिंग की गई।
सीएम ने जिले के लिए 287 करोड़ 86 लाख 78 हजार रूपये लागत के 144 विकास कार्यों की सौगात दिया। इनमें 64 करोड़ 62 लाख 87 हजार रूपये लागत के 68 विकासकार्यों का लोकार्पण तथा 222 करोड़ 23 लाख 91 हजार रूपये लागत के 76 कार्यों का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया जायेगा।
सतना जिले में 3 लाख 75 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन
रामनगर के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के तहत सतना जिले के 9 हजार 100 से ज्यादा हितग्राहियों को पट्टे बांटे। इस दौरान सीएम शिवराज ने लाड़ली बहनाओं से भी संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान जिले की लगभग 10 हजार बहनों द्वारा लिखी गई धन्यवाद पत्रिका मुख्यमंत्री को भेंट की जाएगी। बात दें कि जिले में 3 लाख 75 हजार लाड़ली बहनों का रजिस्ट्रेशन किया गया है।
कमलनाथ पर निशाना
इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मीडिया के सामने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कमलनाथ को ठगनाथ बताते हुए कहा कि पहले उन्होंने मेरी योजनाएं बंद कर दी थी। जबकि अब वह योजनाओं की नकल भी करने लगे हैं।
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
5 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
8 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
8 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines