CM Shivraj Jyotiraditya Scindia: विपिन श्रीवास्तव। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व माधवराव सिंधिया के जन्मदिन पर शिवपुरी जिले में स्थित माधव नेशनल पार्क में 27 साल बाद फिर से बाघों को छोड़ा गया है। CM शिवराज और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दो बाघों को पार्क में रिलीज किया। जिन दो टाइगर को पार्क में छोड़ा गया है इनमें से एक बाघिन को बांधवगढ़ और एक बाघ को सतपुड़ा से लाया गया है।
27 साल बाद लौटे बाघ
बताया जा रहा है कि छोड़ना 3 बाघों को था, लेकिन ऐन मौके पर पन्ना से आने वाली बाघिन बीती रात पन्ना नेशनल पार्क से भाग गई, जिसे शुक्रवार सुबह पकड़ लिया गया, लेकिन वो घायल हो गई। ऐसे में अब उसे ठीक होने के बाद छोड़ा जाएगा। खास बात यह है कि एक वक्त इस पार्क में बहुत बाघ होते थे, लेकिन धीरे-धीरे बाघों की संख्या कम हो गई और बाघ पार्क में बचे ही नहीं। लेकिन अब फिर से बाघों को 27 साल बाद यह बसाने की कवायद शुरू हो गई है।
वहीं फिर से बाघों को छोड़े जाने पर सीएम शिवराज ने कहा कि ‘आज का दिन शिवपुरी तथा मध्यप्रदेश के लिए ऐतिहासिक है। बाघों के पुनर्स्थापन से पर्यटन की संभावनाओं को नई उड़ान मिलेगी। शिवपुरी में बाघों का आना वाइल्ड लाइफ व पर्यावरण के प्रति हमारे संकल्प को पूरा करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। क्षेत्र की जनता को बहुत-बहुत बधाई।’
सिंधिया ने बताया ऐतिहासिक सौगात
वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे ऐतिहासिक सौगात बताया, उन्होंने कहा कि ‘मेरे पूज्य पिताजी माधवराव सिंधिया जी की जयंती के अवसर पर, आज सतपुरा और बांधवगढ़ से लाए गए एक बाघ और बाघिन, माधव राष्ट्रीय उद्यान में छोड़े गए। निश्चित रूप से इन बाघों के आने से पूरे शिवपुरी जिले के पर्यटन उद्योग को बल मिलेगा।
सिंधिया ने कहा कि तीन टाइगर आने के बाद जिससे ग्वालियर चंबल संभाग में टूरिज्म का एक नया कॉरिडोर में बन रहा है, रणथंबोर राजस्थान से टूरिस्ट कूनो आएगा, कूनो में उसे चीते मिलेंगे, उसके बाद शिवपुरी आएगा तो माधव नेशनल पार्क में टाइगर मिलेंगे और उसके बाद पन्ना माधव नेशनल पार्क में वाइल्डलाइफ के प्राणियों को देखेगा, यानी अब टूरिज्म का नया कॉरिडोर स्थापित हो गया है। मेरे पूज्य पिताजी का सपना कल के कार्यक्रम से पूरा हुआ है।
बता दें कि शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में 27 साल बाद एक बार फिर से टाइगर की दहाड़ सुनाई देगी। माधव नेशनल पार्क में 1990- 91 तक यहां काफी संख्या में टाइगर हुआ करते थे, लेकिन अंतिम बार 1996 में यहां टाइगर देखा गया था। अब माधव नेशनल पार्क एक बार फिर से बाघों से आबाद हो गया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही यहां और भी बाघ लाए जाएंगे।
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
7 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
8 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
9 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
9 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
11 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
15 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines