MP News: मध्य प्रदेश में महाराणा प्रताप जयंती पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। शिवराज सरकार की तरफ से इसके निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सीएम शिवराज ने 22 मई को भोपाल में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए।
युवाओं तक पहुंचे शौर्य की गाथा
सीएम शिवराज ने कहा कि ‘शौर्य और साहस के प्रतीक महाराणा प्रताप और अन्य योद्धाओं का जीवन प्रेरक था। इनके योगदान की जानकारी युवा पीढ़ी तक पहुंचना चाहिए। सीएम ने कहा कि समत्व भवन के सभाकक्ष में 22 मई को भोपाल के लाल परेड मैदान पर होने वाले महाराणा प्रताप जयंती समारोह भव्य होगा।
महराणा प्रताप की लगेगी झांकी
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘चाहे महाराणा प्रताप हों या रानी पदमावती, इनके शौर्य से जन-जन को अवगत करवाने के लिए संस्कृति विभाग द्वारा विशेष कार्यक्रम किये जाए। वीरता की भावना से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुति और लघु नाटिका के मंचन से महाराणा प्रताप के योगदान की झांकी प्रस्तुत की जाए। मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप जयंती समारोह में निकटवर्ती जिलों के नागरिकों की भागीदारी के साथ कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने के निर्देश भी दिए हैं।
बता दें कि पहले सरकार की तरफ से 22 मई को ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया था। लेकिन बाद में सरकार ने आदेश बदलते हुए ऐच्छिक अवकाश को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया। भोपाल के अलावा प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी महाराणा प्रताप जयंती पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।
संबंधित खबरें
ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एक्शन
1 hr agoग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 14 मौतें
9 hrs ago'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
5 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
8 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
8 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
14 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
16 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
18 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
19 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines