MP News: लाड़ली बहना योजना के फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल है। ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बचे हुए फॉर्मों को जल्द से जल्द भरने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने योजना को लेकर समीक्षा बैठक भी की। जिसमें सीएम ने योजना को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं।
योजना में गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में कोई भी कर्मचारी गड़बड़ी करता हुआ पाया जाएगा तो उसके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। योजना में आवेदन भरवा कर रजिस्ट्रेशन करने, ई-केवायसी और सूची तैयार करने के कार्य को ईमानदारी से बेहतर कार्य किया जाए। 30 अप्रैल को रविवार का अवकाश होने के बावजूद भी रजिस्ट्रेशन जारी रहेंगे। सीएम ने कहा कि एक मई को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जायेगा।’
कोई भी पैसे मांगे को कार्रवाई करे
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘योजना में पहले ई-केवायसी के कार्य में कियोस्क के कर्मचारियों द्वारा पैसे मांगे जाने की शिकायतें मिल रही थी। जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाई के बाद अब इस तरह की शिकायतें मिलना बंद हो गई हैं। मुख्यमंत्री ने इसके लिए सभी कलेक्टर्स, जन-प्रतिनिधियों और सभी कर्मचारियों को बधाई दी। लेकिन अगर फिर भी कोई पैसे मांगे तो कार्रवाई की जाए। सीएम कहा कि सभी कलेक्टर्स अपने कार्य क्षेत्र में बैंकों से समन्वय स्थापित करने डीएलसीसी की बैठकें अवश्य कर लें। प्रचार रथ एवं अन्य माध्यमों द्वारा योजना का बेहतर प्रचार होता रहे।’
फर्जी आपत्तियां दर्ज न हों
खास बात यह है कि इस दौरान रजिस्ट्रेशन होने के बाद लोगों की फर्जी आपत्तियां दर्ज न हों, इसके लिए ईमानदारी से जांच करें। फर्जी शिकायतें रोकने के लिए महिला-बाल विकास विभाग द्वारा अच्छी व्यवस्था की गई है। इसमें शिकायत करने वाले को अपना नाम और मोबाइल नंबर देना आवश्यक होगा।’ बता दें कि लाड़ली बहना योजना के फॉर्म कल यानि 30 अप्रैल तक भरे जाने हैं। ऐसे में सब सक्रिए नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
19 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
20 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 day agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 day agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 day agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
2 days agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines