Ladli Bahna Yojana: मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार की महत्वकांक्षी ‘लाड़ली बहना योजना’ की दूसरी किस्त भी जारी हो गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को इंदौर से दूसरी किस्त की एक-एक हजार रुपए की राशि महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की है। इस दौरान सीएम शिवराज ने लाड़ली बहना सेना की सदस्यों को शपथ भी दिलाई।
महिलाओं के सम्मान का दिन
सीएम शिवराज सबसे पहले एक बजे इंदौर के सुपर कॉरिडोर पहुंचे। जहां उन्होंने लाड़ली बहनों के बीच जाकर उन्हें साष्टांग प्रणाम किया। सीएम ने कहा कि आज का दिन महिलाओं की शान और सम्मान का दिन है। आज योजना की दूसरी किस्त ट्रांसफर की जा रही है। जबकि उन्होंने यहां एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जो महिलाएं योजना का फॉर्म भरने से छूट गई हैं, उन्हें 25 जुलाई से फिर से फॉर्म भरवाना शुरू किए जाएंगे।
https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1678334448050266112?s=20
मैं बहनों को शीश झुकाकर प्रणाम करता हूं
सीएम ने कहा कि ‘आज इंदौर में आपने अपने भाई पर स्नेह, आत्मीयता और प्रेम की जो वर्षा की है, मैं दोनों हाथ जोड़कर और शीश झुकाकर आपको प्रणाम करता हूं। मेरी बहनों मेरा यही संकल्प है कि जब तक मेरे शरीर में जान रहेगी, तब तक आपकी सेवा करता रहूंगा। मेरी लाड़ली बहनों आज मैं बहुत हर्षित और आनंदित हूं।
https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1678329265882890240?s=20
10 तारीख को आपके चेहरे पर मुस्कान आएगी
सीएम ने कहा कि ‘वह शुभ घड़ी फिर आ गई, जब आपके इस भाई को आपके खाते में ‘खुशियों की दूसरी किस्त’ भेजने का सौभाग्य और सुख मिल रहा है। मेरी बहनों, मुझे विश्वास है कि हर महीने की यह 10 तारीख आपके जीवन को नई आशा, नव आनंद और खुशियों से परिपूर्ण बनायेगी। लाड़लियों, तुमने मुझे भाई कहा है; मेरा यह वादा है कि तुम्हारे सभी दुःख दूर कर तुम्हारे चेहरे पर मुस्कान लाऊंगा।’
बता दें कि यह लाड़ली बहना योजना की दूसरी किस्त हैं। इससे पहले सीएम शिवराज 10 जून को जबलपुर से योजना की पहली किस्त जारी कर चुके हैं। सीएम शिवराज ने इस योजना के पैसे 3000 हजार रुपए तक करने का वादा भी किया है।
संबंधित खबरें
MP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
17 hrs agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
20 hrs agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
22 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
2 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
2 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
2 days agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
2 days agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
3 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines