Shivraj Cabinet Expansion: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार की शाम राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात की है। जिसके बाद मध्य प्रदेश में एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि एक दो दिन में सीएम शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार कर सकते हैं। क्योंकि कैबिनेट में भी चार मंत्रियों की जगह खाली है। जिसमें कुछ विधायकों के मंत्री बनने की संभावना है।
शिवराज कैबिनेट में 4 मंत्री पद खाली
बता दें कि शिवराज सरकार में सीएम समेत कुल 30 मंत्री हैं। प्रदेश में मुख्यमंत्री समेत कुल 35 मंत्री बन सकते हैं, ऐसे में बचे हुए चार पदों पर नए विधायकों को मंत्रीपद की शपथ दिलाई जा सकती है। जिसमें चुनाव के नजरिए से राजनीतिक, सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरण देखने को मिल सकता है। हालांकि अगर मंत्रिमंडल का विस्तार होता है तो नए मंत्रियों को कामकाज के लिए केवल डेढ़ महीने का ही वक्त मिलेगा। क्योंकि अक्टूबर के माह में चुनाव की आचार संहिता लगने की पूरी उम्मीद है।
ये विधायक बन सकते हैं मंत्री
शिवराज सरकार में मंत्री बनने में जिन विधायकों के नाम सबसे आगे चल रहे हैं। उनमें रीवा से विधायक राजेंद्र शुक्ला, बालाघाट से विधायक गौरीशंकर बिसेन, नरसिंहपुर से विधायक जालम सिंह पटेल और खरगापुर से राहुल सिंह लोधी का नाम सबसे आगे चल रहा है। इसके अलावा किसी आदिवासी विधायक को भी मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।
विंध्य-महाकौशल और लोधी वोटबैंक पर जोर
दरअसल, बताया जा रहा है कि अमित शाह के सर्वे में कई तरह की नाराजगी दिखी हैं। जिसमें विंध्य और महाकौशल अंचल को मंत्रिमंडल में पर्याप्त स्थान न मिलना भी बड़ी वजह मानी जा रही है। इसके अलावा लोधी वोटबैंक को बनाए रखने के लिए भी इस वर्ग से आने वाले किसी विधायक को भी मंत्री मंडल में जहग दी जा सकती है।
बताया जा रहा है कि आज शाम या कल सुबह तक मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। बता दें कि जिन विधायकों के नाम मंत्रिमंडल की रेस में चल रहे हैं, वह पहले भी विधायक रह चुके हैं। गौरीशंकर बिसेन, राजेंद्र शुक्ला और जालम सिंह पटेल पहले भी शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
ये भी देखें: मध्य प्रदेश के 19 हजार से ज्यादा पटवारी अपनी इन मांगों के लेकर करेंगे हड़ताल
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 hrs ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
5 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
8 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
10 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
11 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
11 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
12 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
13 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines