MP News: पिछले दिनों तेज आंधी तूफान में उज्जैन के महाकाल लोक में लगी सप्तऋषियों की नई मूर्तियां गिर गई थी। जिस पर प्रदेश में सियासत भी जमकर हो रही है। वहीं सीएम शिवराज ने मूर्तियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सीएम का कहना है कि आंधी से गिरी सप्त ऋषियों की मूर्तियों को रिपेयर नहीं किया जाएगा, बल्कि उनकी जगह पर नई मूर्तिया लगाई जाएगी। वहीं इस मामले में कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है।
रविवार को गिरी थी मूर्तियां
दरअसल, पिछले रविवार को उज्जैन में बारिश के साथ तेज आंधी आई थी। जिससे महाकाल लोक में लगीं सप्तऋषियों की मूर्तियां गिर गई थीं। जिसमें कुछ मूर्तियां खंडित भी हो गई थी। जिस पर कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा था। वहीं बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा था कि मूर्तियां तब लगाई गई थीं जब प्रदेश में कमलनाथ सरकार थी। जिससे यह मामला गर्माया हुआ है।
दो महीने में ठीक होगी मूर्तियां
उज्जैन के कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम का कहना है कि मुख्यमंत्री के आदेश के मुताबिक सभी 6 मूर्तियों को नया इंस्टॉल किया जाएगा। इसका खर्च भी कंपनी ही वहन करेगी। इसे ठीक करने में दो महीने का वक्त लगेगा।
हालांकि गिरी हुई मूर्तियों के रिपेयरिंग का काम भी तेजी से चल रहा है। इस बार मूर्तियों की मजबूती के लिए अंदर लोहे की रॉड और आधार में चार लोहे की रॉड लगाकर मजबूती दी गई है। बिहार से आए एक दर्जन से अधिक कारीगर 18 घंटे तक मूर्तियों के रिपेयरिंग में जुटे हैं।
संबंधित खबरें
शराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
1 hr agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
4 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
18 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
19 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
4 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines