Indore News: इंदौर में पिछले कुछ दिनों में कुछ ऐसी घटनाएं सामने आई है। जिसमें गुडों और अपराधिक तत्वों के हौसले बुलंद दिखे थे। जिसके बाद आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह इंदौर के प्रशासिनक और पुलिस अधिकारियों के साथ शहर की कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। जिसमें कुछ अहम फैसले लिए गए हैं।
आम जनता में पुलिस का विश्वास जरूरी
सीएम शिवराज इंदौर की कानून व्यवस्था को लेकर सख्त नजर आए। उन्होंने बैठक में कड़े निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि ‘गुंडे बदमाश और असामाजिक तत्वों पर कठोरतम कार्रवाई जल्द से जल्द होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि गुंडे बदमाशों में पुलिस का खौफ रहे। क्योंकि आम जनता में पुलिस पर विश्वास होना जरूरी है।’
सार्वजनिक स्थानों पर सख्ती रखे
सीएम शिवराज ने कहा कि ‘सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और नशा करने जैसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। सीएम ने कहा कि शहर की कानून व्यवस्था पूरी तरह से बनी रहे। इसके लिए जो भी जरूरी प्रयास हो उठाए जाने चाहिए।’इसके अलावा उन्होंने हाल ही में इंदौर शहर में हुई घटनाओं को लेकर भी संज्ञान लिया। क्योंकि कुछ दिनों पहले इंदौर में मकानों पर बिकाऊ और पलायन को लेकर पोस्टर लगे थे। जबकि एक घटना को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर भी पुलिस ने लाठीचार्ज किया था
बैठक में बैठक में डीजीपी सुधीर सक्सेना , एडीजी ईंट आदर्श कटियार, पीएस मुख्यमंत्री मनीष रस्तोगी, ओ एस डी मुख्यमंत्री अंशुमन सिंह सहित अन्य अधिकारी भोपाल जुड़े, जबकि इंदौर पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर, कमिश्नर पवन शर्मा, कलेक्टर इलैया राजा सहित जिला प्रशासन के अधिकारी वर्चुअली जुड़े।
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
13 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
13 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
14 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
14 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
17 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
21 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines