CM Mohan Yadav Germany Tour: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को जर्मनी दौरे पर गए। इस दौरान उन्होंने बवेरिया राज्य के चांसलरी प्रमुख,संघीय और यूरोपीय मामलों के साथ मीडिया विभाग के मंत्री डॉ. फ्लोरियन हैरमेन के साथ खास मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मंत्री डॉ. फ्लोरियन हैरमेन के साथ राज्य स्तर पर सहयोग के अलग- अलग अवसरों पर चर्चा की। इस खास चर्चा में सीएम मोहन यादव और मंत्री डॉ. फ्लोरियन हैरमेन भारत और जर्मनी के बीच मजबूत होते रिश्तों को आगे बढ़ाने पर रजामंदी दिखाई। इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि भारतीय टेक्नोलॉजी और जर्मन एक्सपर्ट्स के कॉर्डिनेशन से दोनों देशों का औद्योगिक विकास होगा।
टाइम मैनेजमेंट से प्रभावित हुए सीएम मोहन
इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने इनोवेटिव टेक्नोलॉजी, ऑटोमोटिव सेक्टर, सुपर कंप्यूटिंग, एरोनॉटिक्स और स्पेस टेक्नोलॉजी जैसे सेक्टर्स में संभावित सहयोग के पहलुओं पर बात-विचार किया। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने जर्मन प्रतिनिधिमंडल के टाइम मैनेजमेंट से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने इसके लिए जर्मन प्रतिनिधिमंडल की तारीफ भी की और कहा कि ‘जो समय को जीतता है, वह दुनिया को जीत सकता है।’
यह भी पढ़ें: मोहन यादव सरकार देगी कर्मचारियों को न्यू ईयर गिफ्ट, जनवरी 2025 की सैलरी में होगा इजाफा
खुलेंगे औद्योगिक क्रांति के नए दरवाजे
सीएम मोहन यादव ने कहा कि औद्योगिक क्रांति के नए दरवाजे खोलने में जर्मनी और मध्य प्रदेश के आपसी सहयोग काफी बड़ा योगदान होगा। सीएम मोहन यादव ने बताया कि उन्होंने इस पर जर्मनी की बवेरिया स्टेट के चांसलर डॉ. हैरमेन के साथ विस्तार से बात की। इस काम को पूरा करने लिए जर्मन एक्सपर्ट्स मध्य प्रदेश में आएंगे। साथ ही एडवांस टेक्नोलॉजी भी उपलब्ध करवाएंगे। दोनों देश आपसी कॉर्डिनेशन मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि जर्मनी दुनिया 5वीं सबसे बड़ी इकॉनोमी है। यह अपने आप में ही एक बड़ा प्रमाण है कि जर्मनी से भारत को सीखने के लिए बहुत कुछ है। जर्मनी की टेक्नोलॉजी को सीखते हुए मध्य प्रदेश और बवेरिया स्टेट एक साथ आगे बढ़ेंगे।
संबंधित खबरें
MP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
59 mins agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
14 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
15 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines