CM Mohan Yadav Visit Pune Interactive Session: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसी के तहत सीएम मोहन यादव बीते दिन पुणे पहुंचे और वहां इंटरैक्टिव सेशन में निवेशकों और उद्योगपतियों से संवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने 24 और 25 फरवरी को भोपाल में हो रहे ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ आने के लिए इंडस्ट्री ग्रुप और निवेशकों को न्योता दिया। पुणे के इंटरैक्टिव सेशन में उद्योग और उद्यमियों के खास प्रतिनिधियों और निवेशकों को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश औद्योगिक गतिविधियों और निवेश के लिए संभावनाओं का प्रदेश है।
देश के औद्योगिक भविष्य का आकार
सीएम मोहन यादव ने सेशन को संबोधित करते हुए बताया कि भोपाल में 24-25 फरवरी को पीएम मोदी की उपस्थिति में ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ आयोजित किया जाएगा। उन्होंने इंडस्ट्री ग्रुप और निवेशकों को इस समिट में आने का न्योता देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच दिल का रिश्ता है। उन्होंने बताया कि उद्योग जगत को प्रदेश में श्रमिक समेत किसी भी तरह की परेशानी सामना नहीं करना पड़ता है। देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में उद्योगपतियों का महत्वपूर्ण योगदान है। इसके अलावा उद्योगपति देश के औद्योगिक भविष्य को आकार देने में उत्प्रेरक की भूमिका निभा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: MP: भोपाल के सबसे लंबे फ्लाईओवर का CM मोहन यादव करेंगे लोकार्पण, लोगों को मिलेगी राहत
प्रदेश में वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर
सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश अपने प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक स्थलों और वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ, निवेशकों के लिए एक आकर्षक केन्द्र बन कर उभर रहा है। राज्य के पीथमपुर और मंडीदीप देश के खास औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित हुए हैं। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य, फार्मा, शिक्षा, खनन, पर्यटन और आईटी समेत सभी सेक्टर में सुगम और आकर्षक नीतियां विकसित की गई हैं। राज्य के अलग-अलग अंचलों में निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन कियाजा रहा है।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
12 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines