CM Mohan Yadav Talwar Video: एमपी में चुनाव परिणाम के 8 दिन बाद प्रदेश को नया सीएम मिल गया है। पार्टी नेतृत्व ने उज्जैन दक्षिण से विधायक और पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव को राज्य की सत्ता सौंप दी। इसके बाद से सोशल मीडिया पर वे लगातार ट्रेंड हो रहे हैं। इस बीच उनके कई पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही उनका एक तलवार बाजी करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि वे किस तरह दोनों हाथों से तलवार चलाते दिख रहे हैं। उनके इस वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि उन्होंने तलवारबाजी की पूरी ट्रेनिंग ली है। वायरल हो रहा वीडियो दिसंबर 2019 का है। जहां उन्हें एक कार्यक्रम के दौरान तलवार करते हुए देखा जा सकता है।
देश में सबसे पहले लागू की शिक्षा नीति
बता दें कि मोहन यादव ने अपना करियर 1983 में छात्रसंघ चुनाव से शुरू किया था। इतना ही नहीं वह संघ के भी काफी करीबी रहे हैं। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक रहे हैं। उनकी छवि हिंदुत्ववादी नेता की रही है। वह पिछली सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री बने थे। इनके शिक्षा मंत्री रहते हुए ही पूरे देश में सबसे पहले एमपी में शिक्षा नीति लागू हुई थी। सीएम यादव स्वयं भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं। वे पीएचडी, एमबीए और एलएलबी कर चुके हैं। इतना ही नहीं वे 2004 से 2010 तक उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines