Madhya Pradesh News: नर्मदा जयंती महोत्सव और नर्मदापुरम गौरव दिवस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव शामिल हुए। वहां पर मुख्य अतिथि के तौर पर उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं की। आपको बता दें कि वह सबसे पहले कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित एक बैठक में शामिल हुए जिस दौरान उन्होंने विकास कार्य और कानून व्यवस्था पर ज़ोर दिया। इटारसी और नर्मदापुरम जैसे बड़े रेलवे स्टेशनों को लेकर यात्रियों की सहूलियत के लिए बड़ा ऐलान किया है।
दरअसल सीएम मोहन यादव ने ऐलान किया है कि इटारसी और नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन से यात्रा कर रहे लोगों के लिए हेल्प डेस्क बनाने का ऐलान किया है। और राज्य सरकार इसके लिए बजट भी देगी। कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान उन्होंने यह निर्देश दिए। इसके साथ-साथ उन्होंने रेलवे स्टेशनों पर होने वाले अपराध को रोकने के लिए जीआरपी और राज्य पुलिस समन्वय के साथ काम करने के निर्देश भी दिए हैं।
बैठक में कौन-कौन था शामिल?
इस बैठक में नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा, पिपरिया विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी, सुहागपुर विधायक श्री विजयपाल सिंह, सिवनी मालवा विधायक श्री प्रेम शंकर वर्मा, संभागायुक्त नर्मदापुरम, पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम श्री इरशाद वली, भोपाल संभाग डॉ. पवन शर्मा, नर्मदापुरम, बैतूल एवं हरदा जिले के कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक समेत बाकी वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।
मुख्यमंत्री ने धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के मामले में भी बड़ी बात कही। हरदा जैसी भयानक विस्फोट की घटना पर भी उन्होंने जोर ड़ालते हुए जिलों के पुलिस अधीक्षक को सचेत किया।
सीएम ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए और महिलाओं के साथ होने वाले अपराध रोकने के लिए हर प्रयास करने कि बात कही।
सीएम मोहन यादव ने मंच से कौन-कौन सी बड़ी घोषणाएं की?
- नगर से डेढ़ किलोमीटर दूर शराब की दुकाने रहेंगी और खुले में मांस की बिक्री पर रोक लगाई जाएगी।
- लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर नियंत्रण किया जाएगा।
- मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि मां नर्मदा में नालों से मिलने वाले गंदा पानी रोकने के लिए 15 करोड़ की राशि देने की घोषणा की।
- आयुष महाविद्यालय खुलेगा जिससे बच्चों को आयुर्वेद से जुड़ी शिक्षा मिलेगी और देश का नाम रोशन होगा।
- 191 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण।
- इटारसी और नर्मदापुरम रेलवे स्टेशनों पर पीड़ित यात्रियों की मदद के लिए हेल्प डेस्क बनाया जाएगा। जिसके लिए राज्य सरकार बजट पेश करेगी।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
21 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines