CM Mohan Yadav First Deal in Germany Tour: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए जर्मनी यात्रा पर है। इसके पहले वह यूके गए थे, जहां से प्रदेश को 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्वात मिले। इस निवेश प्रस्ताव ने राज्य के औद्योगिक विकास को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। सीएम मोहन यादव गुरुवार को यूके से जर्मनी गए थे। यहां उन्होंने देश के बड़े निवेशकों से खास मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने जर्मन कंपनी ACEDS लिमिटेड को भोपाल में जमीन अलॉट की। सीएम मोहन यादव का फैसला ग्लोबल इंडस्ट्रियल मैप पर मध्य प्रदेश को एक नए सेंटर के रूप में स्थापित करेगा।
ACEDS लिमिटेड के साथ Deal Done
राज्य सरकार द्वारा ACEDS लिमिटेड को राजधानी भोपाल के अचारपुरा में 6.72 एकड़ (27,200 वर्गमीटर) जमीन अलॉट की गई है। इस समझौते के तहत जर्मन कंपनी भोपाल में अपना इंडस्ट्रियल यूनिट स्थापित करने के लिए 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का प्रस्ताव दिया है। राज्य की राजधानी में इस कंपनी की स्थापना होने से प्रदेश के हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। भोपाल में ACEDS के यूनिट लगाने से एक्स-रे मशीन निर्माण समेत सौर ऊर्जा पॉवर प्लांट और नैनो इलेक्ट्रॉनिक्स के सेक्टर के ज्यादातर काम मध्य प्रदेश में किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: ‘भारत सरकार मजबूती के साथ कर रही है टेरर फंडिंग के खिलाफ काम’, इंदौर में बोले MP राज्यपाल पटेल
राज्य में तैयार है व्यापार का माहौल
सीएम मोहन यादव की इस यात्रा ने साबित कर दिया कि मध्य प्रदेश में निवेशकों के स्वागत के लिए व्यापार माहौल तैयार चुका है। राज्य में व्यापार को तो बढ़ावा दिया ही जा रहा है, साथ ही सरकार द्वारा हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है। सीएम मोहन यादव का लॉग विजन और निवेशकों के प्रति उनका सकारात्मक रवैया जर्मन कंपनी को पसंद आया। कहा जा रहा है कि भोपाल में जर्मन कंपनी को यूनिट स्थापना के लिए जमीन अलॉट करना सिर्फ एक शुरुआत है।
संबंधित खबरें
शराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
55 mins agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
4 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
18 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
18 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
4 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines