CM Mohan Yadav Big Gift Ujjain Villages: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश को हर एक क्षेत्र में आगे ले जाना चाहते हैं। इसी के तहत उज्जैन में आयोजित समारोह में जल संचय-जन-भागीदारी अभियान की शुरुआत हुई। इसमें केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री पाटिल के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए। उज्जैन से पहले खजुराहो, सागर और रीवा इस अभियान की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान उन्होंने उज्जैन के कई ग्राम को 3 नवनिर्मित 33/11 केवी विद्युत उप-केन्द्रों की सौगात दी। समारोह को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि जब इस काम में प्रदेश की युवा शक्ति जुड़ेगी तो हम धरती मां को उपहार देंगे। इस प्रोसेस से राज्य के वॉटर स्टोरेज में वृद्धि होगी।
अभियान से युवाओं को जोड़ने का उद्देश्य
सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि, पानी से जुड़ी हमारी सारी समस्याओं का सबसे बेहतर समाधान जल संचय (Water Conservation) है। उन्होंने बताया कि इस अभियान से युवा शक्ति को जोड़ने का उद्देश्य बस इतना है कि आज की पीढ़ी प्रकृति और पर्यावरण के महत्व को अच्छे समझ सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमे कोशिश करना चाहिए कि गांव का पानी गांव में और तालाबों का जल तालाब में संचित हो। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने युवाओं द्वारा बारिश के पानी को व्यर्थ में बहने से रोकने के लिए की गई कोशिशों की तारीफ की।
यह भी पढ़े: मोहन भागवत ने किया द्वादशी का नया नामकरण; बोले- आंदोलन नहीं, यज्ञ था राम मंदिर
CM मोहन यादव का बड़ा तोहफा
इस दौरान सीएम मोहन यादव और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने ग्राम बामोरा में 2.5 करोड़ रुपये की लागत से बने 5 MVA की क्षमता से नव निर्मित 33/11 केवी सब सेंटर का लोकार्पण किया। इसके साथ ही तराना के ग्राम रावणखेड़ी और जवासिया कुमार के 33/11 केवी के नए पावर सब सेंटर का भी लोकार्पण किया। सीएम मोहन यादव ने बताया कि ग्राम बामोरा के पावर सब सेंटर से बामोरा समेत 8 ग्राम को लाभ होगा। इसमें आकासोदा, देवराखेड़ी, तालोद, असलाना, बुचाखेड़ी, खेमासा और सेमदिया ग्राम शामिल है। इससे 6 हजार बिजली उपभोक्ताओं को फायदा होगा।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 hr agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 hr agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines