CM Mohan Yadav Big Claim Before GIS: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव वैसे तो इन दिनों ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (GIS) की तैयारियों को लेकर बीजी हैं। इसके अलावा भी सीएम मोहन यादव प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने ‘मध्य प्रदेश ड्रोन संवर्धन एवं उपयोग नीति 2025’ को मंजूरी दी है। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने दावा किया है कि भविष्य में मध्य प्रदेश ड्रोन निर्माण हब बनेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने यह फैसला प्रदेश को ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी का मेजर सेंटर बनाने के लिए लिया है।
राज्य में खुलेंगे ड्रोन स्कूल
इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य में ड्रोन स्कूल शुरू किए जाएंगे। इन ड्रोन स्कूल के निर्माण के लिए आने वाले 5 सालों में करीब 370 करोड़ रुपये का निवेश आएगा। टेक्निकल इंस्टीट्यूट में ड्रोन से जुड़े सिलेबस पढ़ाए जाएंगे, जिससे इसको बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही राज्य में इससे ड्रोन इको-सिस्टम, एआई और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी को प्रोत्साहन मिलेगा। भारतीय ड्रोन बाजार 2030 तक 13 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: MP Global Investor Summit को लेकर तैयारियां तेज; उद्योगपति को कराया जाएगा होमस्टे
राज्य में बनेंगे 160 से अधिक औद्योगिक पार्क
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए 5 साल का रोड मैप तैयार किया है। इसके तहत मध्य प्रदेश में 160 से अधिक औद्योगिक पार्क और निर्यात क्षेत्र बनाए जाएंगे। इसके अलावा, नेशनल हाइवे से सटी हुई जगहों में अगले 5 साल में स्मार्ट औद्योगिक टाउनशिप बनाए जाएंगे। इससे मध्य प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने और अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। इस समय राज्य सरकार का पूरा फोकस प्रदेश के औद्योगिक विकास पर है।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
15 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines