Chhindwara News: मध्य प्रदेश का छिंदवाड़ा जिला इन दिनों बीमारियों की चपेट में है. बीते कुछ दिनों से जहरीला कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत का तांडव हुआ, अब यहां कुएं के जहरीले पानी का पूरा गांव शिकार हो गया है. बताया जा रहा है कि कुएं का पानी संक्रमित था जिस वजह से लोग बीमार हुए. लगभग 150 घरों के लोगों ने इसका पानी पिया और इससे 60 लोगों की सेहत बिगड़ी है.
इलाज जारी…
छिंदवाड़ा के एसडीएम हेमकरण धुर्वे बताते हैं कि उन्होंने 150 परिवारों की जांच करवाई जिससे पता लगा की बीमारी का कारण संक्रमित पानी थी. इसके बाद पानी की जांच करवाई गई तो पानी में कई दुषित कणों की मौजूदगी थी. 60 मरीजों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जिनकी तबीयत नाजुक बनी हुई है. इन मरीजों को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई थी.
ये भी पढ़ें-मंदसौर के सरकारी कॉलेज की छात्राओं से शर्मनाक हरकत, ABVP के 3 कार्यकर्ता गिरफ्तार
क्या है वजह?
SDM के मुताबिक, ग्रामीणों ने जिस कुएं का पानी पिया था उसमे चार मृत कबूतर पाए गए थे. इन मरे हुए कबूतरों के चलते ही पानी गंदा हुआ है. इसके अलावा, पुलिस छानबीन में कई अन्य जलस्त्रोतों में भी मृत पशु-पक्षी पाए गए हैं. हालांकि, इससे गांववालों ने पंचायत पर सवाल खड़े किए हैं. उनका मानना है कि उन्होंने पीने के पानी वाले संसाधन और पानी की टंकी तथा कुएं की सफाई नहीं करवाई है.
अस्थाई अस्पताल में होगा इलाज
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने यहां पर अगले 2 से 3 दिन के लिए अस्पताल और पंचायत भवन के पास अस्थाई अस्पताल बनवाएं हैं. ये रिलीफ कैंप्स लोगों के लिए लगाएं गए हैं ताकि जरूरत के समय लोगों को स्पेशल केयर और समय पर ट्रीटमेंट मिल सके. हालांकि, डॉक्टरों का मानना है कि भर्ती किए गए सभी मरीजों की तबीयत स्थिर है.
ये भी पढ़ें-बाड़मेर में दर्दनाक हादसा, ट्रेलर-स्कॉर्पियो में भीषण टक्कर, 4 लोगों की जलकर मौत
संबंधित खबरें
राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
5 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
9 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
9 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
9 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
11 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
15 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines