MP CG Weather Update: इन दिनों पूरे देश में मौसम अपनी चाल बदल रहा है। जहां देश के कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है, वहीं कुछ राज्यों को सर्दी के मौसम के लिए थोड़ा इंतजार करना है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के लोगों को अभी सर्दी के लिए इंतजार करना होगा। वहीं छत्तीसगढ़ में लोगों को हल्की-हल्की ठंड ने सताना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश में इस महीने के आखिर में ठंड का आगमन हो सकता है। वहीं छत्तीसगढ़ में हल्की-हल्की ठंड का मौसम बना रहेगा।
सर्दी के लिए करना होगा इंतजार
मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश को सर्दी के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। नवंबर के आखिर तक राज्य में ठंड की एंट्री हो सकती है। भोपाल के मौसम विभाग ने बताया कि अभी राज्य के तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं देखी गई है, वहीं मौसम शुष्क बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में राजधानी भोपाल का तापमान 16.6-33 डिग्री सेल्सियस के बीच ही है। मौसम विभाग के महेंद्र कुमार ने बताया कि नवंबर के तीसरे हफ्ते से तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं चौथे हफ्ते में तापमान में 3-4 डिग्री की और गिरावट होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: ‘विकास की नई ऊंचाइयों की ओर तेजी से बढ़ रहा छत्तीसगढ़’, समारोह में बोले स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
छत्तीसगढ़ में ठंड ने मारी एंट्री
मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में ठंड ने दबे पांव एंट्री मार ली है। राज्य में धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ने लगा है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों के तापमान में अचानक से गिरावट दर्ज की गई है। इससे सुबह और रात के समय लोगों को सर्दी का एहसास हो रहा है। विभाग के मुताबिक अगले एक हफ्ते में पूरे राज्य के तापमान में भारी गिरावट आ सकती है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया, यहां 14.4 डिग्री सेल्सियस तापमान था। मौसम विभाग की गायत्री वाणी कांचीभोतला ने कहा कि एक हफ्ते के बाद ही ठंड बढ़ने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
19 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
4 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
5 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
6 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
8 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
10 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines