Can Elections Affected By Deepfake? : मध्यप्रदेश में चुनाव आयोग ने मतदान की पूरी कर ली। प्रदेश मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मतदान को लेकर आयोग द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। प्रदेश में होने वाले मतदान को लेकर जानकारी देने हुए अनुपम राजन ने बताया कि राज्य में कुल 64,523 मतदान केंद्र है, इसके अलावा 103 सहायक मतदान केंद्र है। इनमे से लगभग 17 हजार मतदान केंद्र संवेदनशील है। ऐसे मतदान केंद्र पर चुनाव आयोग द्वारा खास सुरक्षा व्यवस्था रखी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि 17 नवंबर को प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराया जाएगा इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।
चुनाव प्रचार में Deepfake
वहीं, अनुपम राजन से जब चुनाव प्रचार के दौरान डीप फेक AI के इस्तेमाल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि डीप फेक AI जैसी कई शिकायतें आ चुकी है और अक्सर आती भी हैं। इस तरह के मामलों में अक्सर चेहरा किसी और का होता है आवाज किसी और की होती है। कई बार तो आवाज किसी और समय की होती है चेहरा किसी और समय का होता है। आसान भाषा में कहें तो अलग-अलग घटनाओं को जोड़कर के तीसरी घटना बनाई जाती है। उन्होंने आगे बताया कि इस तरह की जो भी शिकायते आती है उसे साइबर पुलिस के हवाले कर दिया जाता है, जिसकी वो अच्छे जांच करते हैं।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस सत्ता में लौटी तो महिलाओं को 15,000 रुपये सालाना देगी सरकार, छत्तीसगढ़ सीएम का बड़ा ऐलान
साइबर पुलिस की जांच
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि साइबर पुलिस की जांच के बाद पता चलता है कि मामला फेक है या इसमे कोई तथ्य हैं। उन्होंने बताया कि जांच के बाद वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से रिक्वेस्ट करते हैं कि वो उस फेक पोस्ट इसे हटा ले। इस तरह की शिकायतों में किसी का नाम बता पाना अभी मुश्किल है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि अभी तक आचार संहिता के उल्लंघन के 1000 से ज्यादा FIR दर्ज की गई है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
6 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines