Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां घरेलू विवाद में एक महिला अपने चार बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों की मदद से महिला और उसके एक बेटी को बचा लिया गया है जबकि 18 महीने एक बेटे, 3 और 5 साल की दो बेटियों की मौत हो गई।
घटना बुरहानपुर जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर बालदी गांव की है। जानकारी के मुताबिक, 30 साल की महिला ने रविवार को अपने चार बच्चों को कुएं में धकेल दिया और फिर खुद भी छलांग लगा दी। कुएं में छलांग लगाने के बाद महिला को जब लगा कि वो डूबकर मर जाएगी तब उसने अपनी एक बेटी के साथ कुएं में लटक रही रस्सी को पकड़ लिया।
तीनों बच्चों के शव निकलकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि 30 साल की प्रमिला भिलाला ने अपने पति रमेश से लड़ाई के बाद यह कदम उठाया। एसपी ने कहा कि प्रमिला के घर के पास स्थित कुएं से तीनों शव निकाले गए हैं और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि प्रमिला और उनकी 7 साल की बेटी की हालत ठीक है।
पति के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस ने हिरासत में लिया
पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और महिला के पति समेत परिवार के सदस्यों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। यह घरेलू हिंसा का मामला प्रतीत होता है, हालांकि हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि महिला ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया?
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines