MP News: विपिन श्रीवास्तव। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के नावरा वन परिक्षेत्र के ग्राम घाघरला के जंगल में अतिक्रमणकारियों को खदेड़ने गए जिला प्रशासन के अमले पर अतिक्रमणकारियों ने तीर और गोफन से किया हमला कर दिया। हमले में कई जवान घायल हो गए जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। अतिक्रमणकारियों ने कई वाहनों में तोडफ़ोड़ की जिसके बाद जिला प्रशासन के अमले को वापस आना पड़ा।
यह है पूरा मामला
दरअसल, महाराष्ट्र से सटे बुरहानपुर जिले के जंगल में लंबे वक्त से अतिक्रमणकारियों ने डेरा डाल रखा है। कई दफा ऐसा मौका भी आया कि जब वन विभाग की टीम पर अतिक्रमणकारियों ने हमला किया। अतिक्रमण कारी लगातार जंगल में अवैध कटाई कर रहे हैं। अतिक्रमणकारियों के चलते गांव के लोग भी प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं। बावजूद इसके पूरा प्रशासन कामला अतिक्रमणकारियों को जंगल से हटा नहीं पाया।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1634469478078529538?s=20
इस बार भी किया हमला
वहीं इस बार जब अतिक्रमणकारियों को पुलिस प्रशासन की टीम ने फिर से खदेड़ने की कोशिश की तो हालात इतने बिगड़ गए कि अतिक्रमणकारियों ने उल्टा प्रशासन की टीम पर हमला कर दिया। ऐसा हमला किया कई जवान घायल हो गए और गाड़ियों में तोड़फोड़ भी कर दी।
तीरों से साधा निशाना
दरअसल, जब अतिक्रमण कारियों को इस बात की जानकारी लगी कि पुलिस और प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए जंगल की तरफ आ रही है। तो वह पहले से ही तैयार हो गए और पुलिस के पहुंचने के बाद उन पर हमला कर दिया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने तीरों से निशाना साधा, जिससे पुलिस के कई जवान घायल हुए हैं।
संबंधित खबरें
₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
1 hr agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
4 hrs agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
7 hrs agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
8 hrs agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
8 hrs agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
10 hrs agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
23 hrs ago'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
2 days agoग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एक्शन
3 days agoग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 14 मौतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines