MP Board 10th-12th Exam 2024: मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की परीक्षा आज और कल से शुरू हो रही हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए नए सख्त नियम लागू किए गए हैं। शिक्षा मंडल के अधिकारियों के अनुसार इस बार परीक्षा सेंटरों में केंद्राध्यक्ष भी अपने पास मोबाइल नहीं रख सकते हैं। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल के अंतर्गत इस साल 10वीं की परीक्षा में कुल करीब 9.93 लाख छात्र परीक्षा देंगे। वहीं, 12वीं में इस बार कुल तकरीबन 7.14 लाख छात्र बोर्ड एग्जाम देने बैठ रहे हैं।
इस बार यह नए नियम किए गए लागू
- प्रश्नपत्र का पैकेट परीक्षा केन्द्र में ही खोला जाएगा।
- कलेक्टर प्रतिनिधि प्रश्न पत्र को थाने से परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाएगा।
- परीक्षा कंट्रोल रूम में लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारी भी रहेंगे।
- परीक्षा केंद्राध्यक्ष अपने पास मोबाइल नहीं रख सकता।
- पेपर डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम की निगरानी बढ़ी।
- परीक्षा कक्षों तक पेपर पहुंचने की प्रक्रिया की रियल टाइम मॉनिटरिंग।
सुबह 9 से 12 है पेपर का समय
जानकारी के अनुसार आज से 10वीं के बोर्ड एग्जाम हैं। सुबह सात बजे से ही सेंटरों पर बच्चे अपने अभिभावकों के साथ पहुंचने लगे थे। इस दौरान उनके स्कूल के टीचर भी मौजूद रहे। टीचर लास्ट मिनट बच्चों को एग्जाम के लिए टिप्स देते नजर आए। परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस की कड़ी सुरक्षा दिखी। एक-एक कर बच्चों के परीक्षा पत्र जांच कर उन्हें अंदर जाने दिया जा रहा था। आपको बता दें कि पेपर 9 बजे से शुरू होगा, जो दोपहर 12 बजे तक चलेगा। जिला शिक्षा विभाग ने बच्चों को पहले आसान या उन प्रश्नों को हल करने की सलाह दी जो उन्हें आते हैं।
यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी हुई मजबूत, कांग्रेस के दिग्गज नेता ने थामा दामन
संबंधित खबरें
एमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
10 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines