मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र में भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय ने उज्जैन में सिंहस्थ की जमीन अधिग्रहण मुद्दा उठाते हुए अपनी ही सरकार को घेरा था। हालांकि, ऐसा करना भाजपा विधायक को काफी भारी पड़ गया। भारतीय जनता पार्टी ने विधायक चिंतामणि मालवीय को 7 दिन का शो कॉज नोटिस दिया है। इस पर विधायक चिंतामणि मालवीय ने कहा कि किसानों का मुद्दा उठाना गलत नहीं है, वह पार्टी को इसका जवाब देंगे।
अपनी ही सरकार को घेरा
दरअसल, 3 दिन पहले मध्य प्रदेश विधानसभा सदन में बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय ने उज्जैन सिंहस्थ 2028 को लेकर किसानों की जमीन अधिग्रहण का मुद्दा विधानसभा में उठाया था। उन्होंने विधानसभा में अपनी ही सरकार पर आरोप लगाया था कि उज्जैन का किसान डरा हुआ है। ऐसा कर उन्होंने अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा किया था। हालांकि, उन्होंने इस दौरान उज्जैन सिंहस्थ के लिए 2 हजार करोड़ का बजट अलग से रखने के लिए सीएम मोहन यादव का आभार भी जताया था।
इसके बाद यह मामला दिल्ली तक पहुंच गया। इसकी वजह से मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर चिंतामणि मालवीय को सरकार के खिलाफ बयानबाजी को लेकर 7 दिन का शो कॉज नोटिस भेजा है।
यह भी पढ़ें: जबलपुर-भोपाल के बीच किन इलाकों से होकर गुजरेगा हाई-स्पीड कॉरीडोर, घटेगी 57 KM की दूरी
शो कॉज नोटिस की कापी
चिंतामणि मालवीय ने कहा कि मैं बीजेपी का प्रतिबद्ध कार्यकर्ता हूं। मैंने जो कुछ कहा, वो सदन के अंदर का विषय है, किसानों के मुद्दे पर सिंहस्थ की जमीन अधिग्रहण करने का मुद्दा उठाया था। मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा है, मैं माफी नहीं मांगूंगा। पार्टी का नोटिस अभी मुझे मिला नहीं है। जब मिलेगा तो मैं उसका जवाब पार्टी को अवगत दूंगा।
क्या बोली कांग्रेस?
वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि बीजेपी में कोई आवाज उठाता है तो उसकी आवाज दबा दी जाती है। किसानों के मुद्दे पर हम उनके साथ हैं।
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
11 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
11 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
12 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
12 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
15 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
19 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines