BJP Candidate List For Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने 72 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। पार्टी ने मध्य प्रदेश की पांच सीटों पर प्रत्याशियों का नाम ऐलान किया है। भाजपा ने एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ के खिलाफ विवेक बंटी साहू को मैदान में उतारा है। आइए जानते हैं कि कौन हैं विवेक बंटी साहू, जो पिता के बाद बेटे से लेंगे टक्कर।
छिंदवाड़ा से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे विवेक बंटी साहू
भाजपा की ओर से विवेक बंटी साहू विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। साल 2023 में वे छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ चुनाव लड़े थे और उन्हें कड़ी चुनौती दी थी। कमलनाथ ने विवेक बंटी साहू को 34000 वोट के अंतर से हराया था। बीजेपी ने एक बार फिर विश्वास जताते हुए विवेक बंटी साहू को कलमनाथ के बेटे नकुलनाथ के खिलाफ टिकट दिया है।
कमलनाथ के खिलाफ भी चुनाव लड़ चुके हैं बंटी साहू
भाजपा ने छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से विवेक बंटी साहू को उम्मीदवार बनाकर नकुलनाथ की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 2018 में जब मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी, तब कमलनाथ ने छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, उस दौरान भी विवेक बंटी साहू ने उन्हें कड़ी टक्कर दी थी, लेकिन बंटी साहू 25000 वोटों से हार गए थे।
मध्य प्रदेश में क्लीन स्वीप करना चाहती है बीजेपी
मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं, जिनमें से 28 सीटों पर भाजपा का कब्जा है। सिर्फ एक सीट छिंदवाड़ा कांग्रेस के पास है, जहां से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ सांसद हैं। इस बार बीजेपी एमपी में क्लीन स्वीप करना चाहती है, इसलिए कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को कड़ी चुनौती देने वाले विवेक बंटी साहू को मैदान में उतारा है।
देखें मध्य प्रदेश में घोषित उम्मीदवारों की लिस्ट
मध्य प्रदेश में भारती पारधी को बालाघाट, अनिल फिरोजिया को उज्जैन से उम्मीदवार घोषित किया गया है, जबकि धार से सावित्री ठाकुर और इंदौर से शंकर लालवानी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। साथ ही कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू ताल ठोकेंगे।
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
11 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
11 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
12 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
12 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
15 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
19 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines