नर्मदापुरम: मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के माखननगर थाना पुलिस ने चोरी की स्कूटी के साथ दो आरोपियों को दो किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपी माखननगर थानांतर्गत आने वाले नसीराबाद गांव के पास गांजे को बेचने की फिराक में थे। जब्त हुए गांजे की अनुमानित कुल कीमत 18 हजार रुपए बताई जा रही है।
नागपुर से है कनेक्शन
जानकारी के मुताबिक माखननगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर दो व्यक्तियों को 2 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से स्कूटी बरामद हुई है।
उन्होंने बताया कि नागपुर का शातिर अपराधी वासु ब्राह्मनकर नागपुर से गाड़ी को चुरा कर लाया था। एक अन्य आरोपी बछवाड़ा निवासी मोटा मीना के साथ मिलकर 2 किलो गांजा बेचने की फिराक में था जिसे NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों से और भी चोरी की गाड़ियो के संबंध में पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि वासु नागपुर का शातिर अपराधी है। आरोपी वासु के खिलाफ नागपुर के अलग-अलग थानों में करीब 17 अपराध दर्ज हैं जिस पर जिला बदर की कार्यवाही हुई है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
5 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
7 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
10 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
10 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
11 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
12 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
13 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
15 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines