Bhopal: भोपाल के रविंद्र भवन में रविवार को ओबीसी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीसीसी चीफ कमलनाथ भी शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को भी शामिल होना था लेकिन उनकी आंखों में इंफेक्शन होने के कारण वे नहीं आ सके। इस दौरान उनका संदेश पढ़कर सुनाया गया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर जातिगत जनगणना कराई जाएगी। ताकि सभी जातियों की वास्तविक संख्या का पता लगाया जा सके।
कमलनाथ ने दावा करते हुए कहा कि एमपी में ओबीसी की आबादी 55 फीसदी है। सरकार जातिगत जनगणना कराने से डर रही है क्योंकि उसकी पोल खुल जाएगी। सम्मेलन में ओबीसी समाज के प्रतिनिधियों ने कमलनाथ को ज्ञापन दिया तथा 115 विधानसभा सीटों पर समाज के उम्मीदवार उतारने की मांग की।
एमपी में 1 करोड़ नौजवान बेरोजगार
पीसीसी चीफ ने कहा कि ओबीसी आरक्षण देना मेरी भावना है। आश्वासन देना चाहता हूं कि प्रदेश में ओबीसी की जनसंख्या 55 प्रतिशत है तो जो न्याय आपसे करना है और अन्याय को ठीक करना है तो वह कमलनाथ करेंगे। आज प्रदेश के सामने सबसे बड़ी समस्या चुनौती बेरोजगारी की है। आज एमपी में 1 करोड़ नौजवानों के पास रोजगार नहीं हैं।
घोषणा मशीन अब दोगुनी स्पीड से चल रही है
उन्होंने कहा कि मणिपुर में कैसे आदिवासी और गैर आदिवासियों के बीच विवाद पैदा हो गया है। आज तमिलनाडु में हिंदी का विवाद पैदा हो गया। पंजाब में खालिस्तान के नारे लगे रहे हैं। कमलनाथ से सीएम शिवराज सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने 18 साल में कितनी घोषणाएं की हैं। घोषणा मशीन अब दोगुनी स्पीड से चल रही है। मैंने कहा कि महिलाओं को 1500 रुपए दूंगा तो वो कह रहे हैं कि हम 3 हजार देंगे। इससे बड़ी खुशी की बात और क्या हो सकती है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
29 mins ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
48 mins agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 hr agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 hr agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
3 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
21 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
23 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
1 day agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
2 days agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines