Bhopal High Profile School 8 Year Old Minor Girl Rape Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हाई प्रोफाइल स्कूल से रेप का दिल दहला देने वाला मामला है। यहां एक फेमस बोर्डिंग स्कूल के हॉस्टल में 8 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप हुआ है, इनता ही रेप के बाद बच्ची को काफी बुरी तरह से धमकाया गया। बच्ची की मां ने मिसरोद थाने में FIR दर्ज करवाई है। अब इस मामले को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जांच के सख्त निर्देश दिए हैं।
सीएम के निर्देश पर SIT का गठन
इस मामले की जांच को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश देते हुए SIT का गठन करने के लिए कहा है। गठित SIT ही 8 साल की नाबालिग से हुए इस दुष्कर्म के मामले की जांच करेगी। इस SIT की अध्यक्षता एसीपी मिसरोद रजनीश कश्यप करेगी। थाना प्रभारी मिसरोद और मिसरोद एसआई श्वेता शर्मा इस SIT के सदस्य होंगे। इस बात की जानकारी मिसरोद टीआई मनीष भदौरिया ने दी है। उन्होंने बताया कि मासूम की मेडिकल रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। इस मामले की जांच के लिए मेडिकल से जुड़े विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। इस केस से जुड़े 164 लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। स्कूल की सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर खंगाला जाएगा। इसके अलावा 3-4 दिन का पूरा CDR है एक-एक मिनट को देखा जा रहा है। सबूत जुटाने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
पुलिस वाले का नाम आया सामने
पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि FIR दर्ज करवाए 12 घंटे बीत गए हैं, लेकिन इसके बाद भी आरोपी फरार है। इस मामले में अब एक पुलिसवाले का भी नाम सामने आया है। इस मामले में एसआई प्रकाश राजपूत पर भी FIR दर्ज हुई है। प्रकाश राजपूत पर मामले को दबाने का आरोप लगा है। पीड़ित मां ने बताया कि प्रकाश राजपूत ने उन पर समझौता कराने के दबाव बनाया था।
यह भी पढे़ं: शर्मनाक! बच्ची से इतनी ‘गंदी’ हरकत, हाई प्रोफाइल स्कूल में रेप पर सियासत गरमाई; पूर्व CM कमलनाथ भड़के
क्या बोली स्कूल की डायरेक्टर?
वहीं मामला सामने आने के बाद स्कूल की डायरेक्टर प्रियंका मोदी ने इन सभी आरोपों को झूठा करार दिया है। उनका कहना है कि उन्हें गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। स्कूल पर दाग लगाना बहुत आसान है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर स्कूल में बच्ची के साथ गलत हुआ है तो वह बच्ची के साथ खड़ी हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा मांगे गए सभी सीसीटीवी फुटेज दे दिए गए हैं। इसके साथ प्रियंका मोदी ने कहा कि जिस महिला ने आरोप लगाया है, उसका क्रिमिनल रिकॉर्ड पता लगा लीजिए। क्योंकि बच्ची की मां ने 19 अप्रैल को एडमिशन करवाया, फिर 29 अप्रैल को स्कूल से बच्ची को ले गई। एडमिशन के समय भी पूरे दस्तावेज जमा नहीं किए गए थे।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
3 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
8 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
8 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
9 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
10 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
11 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
13 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines