Bageshwar Dham: गुरुवार को बागेश्ववर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया। एक अन्य आरोपी राजितराम भी पकड़ा गया है। हालांकि गिरफ्तारी के करीब एक घंटे के बाद दोनों को 25-25 हजार के मुचलके पर कोर्ट ने जमानत दे दिया।
शालिग्राम पर आरोप है कि उन्होंने छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में शादी समारोह में हंगामा किया था। शालिग्राम ने गाली-गलौच की। धमकाने के लिए तमंचा ताना और शिकायकर्ता को धमकी दी थी।
11 फरवरी का है मामला
दरअसल, मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम है। इस धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग ने 11 फरवरी को गढ़ा में एक शादी समारोह में हंगामा कर दिया था। उसका एक वीडियो भी सामने आया। जिसमें वह मुंह में सिगरेट और हाथ में पिस्टल ताने कुछ लोगों को गाली दे रहा है।
और पढ़िए –Rajasthan: जुनैद-नासिर के परिवार से मिले CM गहलोत, आर्थिक मदद देने के साथ किया बड़ा ऐलान
लोग बोले- नशे में था महराज का भाई
लोगों का कहना है कि बारात गढ़ा गांव आयी थी। जहां लड़की पक्ष ने स्वागत का इंतजाम नहीं किया था। ऐसे में सीधा खाना खिलाने लगे, कुछ लोग खाना खा चुके थे फिर हम लोग भी खाना खाने लगे। तभी शालिग्राम सामने से आकर गंदी गंदी गाली देने लगा और मारपीट भी करने लगा।
लोगों का कहना है कि उस दौरान शालिग्राम शराब के नशे में था। उसने बारातियों के साथ भी घर में घुसकर मारपीट की है। लोगों ने कहा कि मुख्य विवाद नाचने को लेकर शुरू हुआ था।
पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया था केस
इस संबंध में बमीठा पुलिस ने शालिग्राम गर्ग के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 427 और एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज किया था।
देश में संविधान, हर विषय हमसे न जोड़ें
केस दर्ज होने के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने एक बयान जारी किया था। उन्होंने कहा कि अभी अभी सोशल मीडिया के माध्यम से शालिग्राम जी का विषय हमारे संज्ञान में आया है।
देखो हम गलत के साथ नहीं हैं। कानून निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ इसकी जांच करे। हर विषय को हमसे न जोड़ा जाए। हम अपने मार्ग में सनातन, हिंदुत्व और बालाजी की सेवा में लगे हुए हैं। इसलिए कृपा करके हर विषय को हमसे न जोड़ें। इस देश में संविधान है। जो जैसा करेगा सो वैसा भरेगा।
संबंधित खबरें
लोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
57 mins agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
1 day agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
1 day agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
2 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
2 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
2 days ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
2 days agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
2 days agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
3 days agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines