मध्य प्रदेश के छतरपुर में मौजूद बागेश्वर धाम में बारिश के बाद हादसा हो गया था, जिसमें एक की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। इस घटना के बाद प्रशासन ने बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की थी क्योंकि बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने का अनुमान था। हालांकि अब आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम को लेकर बड़ा फैसला लिया है।
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अधिक बारिश और तूफान की वजह से टेंट में हादसा हुआ है, इसका बहुत दुख है। सब अपने हैं, इसलिए हमने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। वाणी की जगह चरित्र से काम अधिक होना चाहिए। जब तक आप चरित्र से काम नहीं करते, तब तक आपकी वाणी की बात दूर तक नहीं जाती।
धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी शिष्यजन और भक्त घर पर ही रहकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। जो भी हादसा हुआ, वह भगवान की इच्छा से हुआ होगा, इस पर किसी का जोर नहीं है। आज और कल के कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। आने वाले समय में जो कथा होनी थी, वह भी रद्द कर दी गई है।
एसपी अगम जैन ने बताया कि बागेश्वर धाम में एक घटना घटी, जहां एक टेंट गिरने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई और 3–4 अन्य घायल हो गए। एसपी अगम जैन ने पुष्टि की कि 500 पुलिसकर्मियों को शिफ्ट में तैनात करके सुरक्षा बढ़ा दी गई है और यह आश्वासन दिया कि कार्यक्रम के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ कर ली गई हैं।
बागेश्वर धाम में टेंट गिरने से मरने वाले शख्स का नाम श्याम लाल कौशल बताया गया है, उनकी उम्र 50 साल थी। वह अयोध्या से बागेश्वर धाम पहुंचे थे, लेकिन मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि आस-पास के कई लोगों के साथ वह बागेश्वर धाम पहुंचे थे और हादसे में उनकी मौत हो गई है।
संबंधित खबरें
MP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
10 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
11 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
13 hrs agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
15 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
16 hrs agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines