Baba Bageshwar on Mahakumbh: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में अब तक करोड़ों लोगों ने आस्था की डुबकी लगा चुके है। इस बार महाकुंभ कई बातों के लिए चर्चा का केंद्र बना रहा। एक तरफ जहां खबरों में महाकुंभ अपनी भव्यता और सरकारी व्यवस्था के लिए चर्चा में रहा, वहीं महाकुंभ में जाकर खूबसूरत आंखों वाली मोनालिसा, साध्वी हर्षा रिछारिया और IIT बाबा जैसे लोग भी फेमस हो गए। महाकुंभ में फेमस हुए इन लोगों को लेकर बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इन लोगों का ध्यान महाकुंभ पर रील बनाकर वायरल करने पर रहा, जबकि यह वायरल का विषय नहीं, महाकुंभ की आस्था का विषय है।
महाकुंभ में रील नहीं… रियल के लिए जाएं लोग
बागेश्वरधाम बाबा ने कहा कि महाकुंभ पर रील बनाकर वायरल करना उन्हें उचित नहीं लगता। वह इसके सख्त खिलाफ हैं। महाकुंभ में वायरल का विषय नहीं, आस्था का विषय है। महाकुंभ संस्कृति का कुंभ है। महाकुंभ कल्चर को बढ़ाने का और कल्चर को समझने का सुनहरा मौका है। उन्होंने कहा कि वह पहले से ही कह रहे हैं कि लोगों को यहां रील नहीं, रियल के लिए जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि इन दिनों जो दो-तीन चीजें चल रही हैं, वे कहीं न कहीं मेन मुद्दे से महाकुंभ को भटका रही हैं। फिर चाहे वह किसी बच्ची के खिलाफ कहा जा रहा हो या किसी व्यक्ति के खिलाफ कहा जा रहा हो।
यह भी पढ़ें: महाकाल मंदिर की सुरक्षा में चूक; बिना परमीशन गर्भगृह में घुसा युवक, शिवलिंग को छूकर…
मेन मुद्दे से भटका रहा है महाकुंभ
बाबा बागेश्वर ने ये भी कहा कि महाकुंभ में इस बात पर विचार-विमर्श होना चाहिए कि सनातन कैसे बचेगा। हिंदुत्व कैसे जागेगा, हिंदू का राष्ट्र कैसे बनेगा और जो हिंदू धोखे से इस्लाम में चले हैं, उनकी घर वापसी कैसे कराई जाए। इन सब मुद्दों पर महाकुंभ का फोकस होना चाहिए। इस दौरान ही उन्होंने बताया कि वह भी महाकुंभ में जाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हम वहां पर जा रहे हैं, हमने ठाना है। हमारा संकल्प है कि हिंदू जगाओ, भारत बचाओ।
संबंधित खबरें
स्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
57 mins agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 day agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 day agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 day agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 day agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 day agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
2 days agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines