Arif Aqeel Passed Away: मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आरिफ अकील का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे पिछले कई समय से हार्ट संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे। वे 72 साल के थे। उन्हें रविवार रात ही भोपाल के अपोलो सेज हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि आरिफ अकील को पिछले साल हार्ट में दिक्कत हुई थी। 2023 की शुरुआत में ही उनकी तबियत बिगड़ गई थी। जांच में सामने आया कि उनके हार्ट में बड़े ब्लाॅकेज थे। गुरुग्राम के मेंदाता में उनकी हार्ट सर्जरी भी हुई थी। सर्जरी के बाद उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा और बेटे आतिफ को पार्टी ने भोपाल उत्तर से उम्मीदवार बनाया था।
बता दें कि आरिफ अकील पहली बार 1990 में भोपाल उत्तर से निर्दलीय विधायक चुने गए थे। साल 1993 में बीजेपी के रमेश शर्मा ने अकील को हरा दिया। हालांकि इसके बाद के चुनाव में भोपाल उत्तर सीट आरिफ अकील का गढ़ बन गई। वे 1998 से लेकर 2018 तक लगातार 6 बार इस सीट से विधायक चुने गए। वहीं तबियत खराब होने की वजह से 2023 में अरिफ की जगह उनके बेटे आतिफ अकील को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया। उन्होंने ने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए जीत दर्ज की। बता दें कि आरिफ एमपी की कांग्रेस सरकारों में 2 बार मंत्री भी रह चुके हैं।
ये भी पढ़ेंः क्या है प्राइवेट मेंबर बिल? राज्यसभा में लिस्टेड, जानें AI के खतरे से कैसे मिलेगी राहत
लोग कहते थे शेरे-भोपाल
उन्हें शेरे-भोपाल कहा जाता था। इसकी भी एक वजह है। उन्होंने कहा कि दो दशक से हर कोशिश करने के बाद भी भाजपा भोपाल उत्तर का किला नहीं ढहा पाई। लोगों की मानें तो आरिफ अकील काम में कभी भी भेदभाव नहीं करते थे। उनके अनुसार जो उनके पास आ गया वो उनका था।
ये भी पढ़ेंः पहले ध्यान भटकाया, फिर चाकू से वार किया, होटल कर्मचारी के मर्डर का Video आया सामने
संबंधित खबरें
एमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines