विदिशा। मध्यप्रदेश में एक और अधिकारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। विदिशा जिले के जनपद शिक्षा केन्द्र सिरोंज के बीआरसी को लोकायुक्त ने 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी ने निजी स्कूल के संचालक से आरटीई में दाखिल बच्चों की फीस की राशि निकलवाने के लिए 25 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी।
दरअसल, राकेश शर्मा पिता जगदीश शर्मा सिरोंज में एक प्राइवेट स्कूल का संचालन करते हैं। उन्होंने 12 सिंतबर को भोपाल लोकायुक्त के पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन दिया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि पिछले दो सत्र की आरटीई में दाखिल बच्चों की फीस लगभग चार लाख रुपए निकलवाने के लिए सिरोंज के बीआरसी नरेश रघुवंशी 25000 हजार रुपए मांग रहे हैं। जिसके बाद लोकायुक्त ने आवेदन का सत्यापन कराया और बीआरसी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
आज जैसे ही बीआरसी पहली किश्त के रूप में 15 हजार रुपए ले रहा था, उसी दौरान भोपाल लोकायुक्त की टीम वहां पहुंच गई और विकासखण्ड स्रोत समन्वयक (BRC) को रंगे हाथों पकड़ लिया। इस कार्रवाई से अन्य अधिकारियों में हड़कंप मच गया। फिलहाल जनपद शिक्षा केन्द्र सिरोंज में टीम आगे की कार्रवाई कर रही है। इस मामले में कार्यालय में पदस्थ राकेश सोनी नामक कर्मचारी की भूमिका संदिग्ध पाई गई। उसके खिलाफ भी लोकायुक्त कार्रवाई कर रही है।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
6 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
6 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 hrs agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
9 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
10 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
10 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
10 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
11 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
12 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines