रीवा: मध्यप्रदेश के रीवा में नाबालिग के साथ गैंगरेप (Minor gang raped in Rewa) का शर्मनाक मामला सामने आया है। घटना रीवा के नईगढ़ी थाने के अष्टभुजी माता मंदिर (Ashtabhuji Mata Temple) की है। नाबालिग लड़की दोस्त के साथ मंदिर पूजा करने गई थी। दोनों मंदिर के बगल से लगे जंगल में जाकर फोटो क्लिक करने लगे। इसी दौरान 6 युवक पहुंच गये। सभी आरोपियों ने किशोरी को बंधक बनाकर गैंगरेप किया।
पीड़िता दरिंदों से छोड़ने की लगाती रही गुहार
पीड़िता दरिंदों से छोड़ने की गुहार लगाती रही लेकिन आरोपियों ने नहीं छोड़ा और एक घंटे तक बंधक बनाए रखा। बाद में मारपीट कर पायल और मोबाइल भी छीनकर भाग गए। इस खौफनाक घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। रीवा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक नईगढ़ी थाने के अष्टभुजी माता मंदिर पर नाबालिग अपने दोस्त के साथ दोपहर घूमने के लिए आई थी। मंदिर में दर्शन करने के बाद वे समीप ही बैठकर बातचीत कर रहे थे। उसी समय आधा दर्जन युवक वहां पहुंच गए।आरोपी उनको धमकाने लगे और युवक के सामने किशोरी को घसीटकर कूड़ा के नीचे तरफ ले गए।
इस दौरान एक-एक करके आधा दर्जन युवकों ने पीड़िता के साथ दरिंदगी की। करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक आरोपी उनको बंधक बनाए हुए थे। उनके चंगुल में फंसी किशोरी और उसका दोस्त आरोपियों से रहम की भीख मांग रहे थे। लेकिन उन्होंने कोई रहम नहीं दिखाया। आरोपियों की दरिंदगी सिर्फ यही तक नहीं रुकी। घटना के बाद उन्होंने किशोरी से मारपीट कर मोबाइल, पायल तक छीन ली। बाद में उनको धमकाते हुए मौके से फरार हो गए।
पीड़िता का अस्पताल में चल रहा है इलाज
बदहवास पीड़िता व उसका दोस्त किसी तरह बाहर निकले और पुलिस को सूचना दी। तत्काल नईगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उनके परिजनों को जानकारी दी और दरिंदगी की शिकार किशोरी की हालत खराब थी, जिस पर तत्काल उसको इलाज के लिए अस्पताल भेजवा दिया गया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 376डी, 395, 506 व पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर
मामले में एडिशनल एसपी अनिल सोनकर ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है। इसके साथ ही उनके घर को बुलडोजर चलाकर प्रशासन द्वारा मिट्टी में मिला दिया गया है। अब बाकी बदमाशों को पकड़कर उनके मकानों को ध्वस्त किया जाएगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
9 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
10 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
10 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
12 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
12 hrs agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
13 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
13 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
14 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
14 hrs agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines