विपिन श्रीवास्तव, उज्जैन: मध्यप्रदेश में स्थित धर्म नगरी उज्जैन में रक्षा बंधन का त्यौहार यूं तो बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। लेकिन देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में सबसे अहम माने जाने वाले बाबा महाकाल के दरबार में गुरुवार सुबह तीन बजे भस्मारती के दौरान बाबा को विशेष राखी बांधी गई और सवा लाख लड्डुओं का महाभोग लगाया गया । ऐसी मान्यता है कि बाबा महाकाल को सबसे पहले राखी बांधी जाती है।
भांग और चन्दन से भोलेनाथ का किया आकर्षक श्रंगार
श्रावण माह का आज अंतिम दिन होने के कारण महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की विशेष भस्मारती की गई । भस्मारती के पहले बाबा का जलाभिषेक कर महापंचामृत अभिषेक किया गया। यहां बाबा महाकाल का दूध, दही, घी, शहद और फल के रस से अभिषेक हुआ। इसके बाद भांग और चन्दन से भोलेनाथ का आकर्षक श्रंगार किया गया और भगवान को नवीन वस्त्र धारण कराये गए और भस्म चढाई गई। भस्मिभूत होने के बाद झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़े व शंखनाद के साथ बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई । भक्त आज के दिन का विशेष इंतजार करते हैं। इसलिए आज महाकाल के दरबार में सुबह से ही उत्साह और आनंद का वातावरण है ।
श्रृंगार के बाद बाबा को बांधी राखी
आज रक्षाबंधन पर्व पर बाबा महाकाल को विशेष राखी बांधी गई । मान्यता है कि महाकाल की नगरी उज्जैन में हर शुभ कार्य की शुरुआत बाबा महाकाल के दरबार से होती है। सुबह भस्मारती में श्रृंगार के बाद बाबा को राखी बांधी गई । इस मौके पर राजाधिराज बाबा महाकाल की सवा लाख लुड्डुओं का महाभोग लगाया गया । इस भव्य भस्म श्रंगार और भोग के साथ बाबा की महाआरती की गई ।
रक्षाबंधन की भस्मारती पर बड़ी संख्या में भक्त बाबा के दरबार में मौजूद थे । सदियों से चली आ रही इस परंपरा के तहत बाबा महाकाल के दरबार में पंडे – पुजारियों द्वारा सबसे पहले राखी बांधकर विश्व कल्याण और रक्षा की कामना की गई । यह राखी महाकाल मंदिर के पंडे-पुजारियों के परिवार द्वारा तैयार की जाती है और खास बात यह है कि पंडे-पुजारियों के परिवार की महिलाएं खुद इस राखी को बनाती है ।
संबंधित खबरें
शरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
19 mins agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
1 hr agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 hrs agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
3 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
3 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
4 hrs agoझारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहन अब होंगे स्क्रैप
5 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
5 hrs agoपश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत
7 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines