विपिन श्रीवात्सव, रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के कई गांवों में गायों को लंपी वायरस के लक्षण मिलने से गांवों में दहशत फैल गई है। वहीं पशु चिकित्सा विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। दरअसल रतलाम जिले के सेमलिया गांव में 1 दर्जन से अधिक गायों के शरीर पर छोटी-छोटी गठानें होकर घाव बन गए हैं, वहीं बरबोदना गाँव की कई गायों में भी ऐसे ही लक्षण देखे गए है।
पशु चिकित्सा विभाग ने इस बीमारी के पॉजिटिव केस की पुष्टि नहीं की है, लेकिन लंपी वायरस जैसे लक्षण दिखने के बाद जिले के साथ साथ प्रदेश का पशु चिकित्सा विभाग हाई अलर्ट पर आ गया है। तमाम पशुओं के सैंपल लेकर चिकित्सा विभाग ने जांच के लिए भोपाल भेज दिए हैं। यह सैंपल भोपाल के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिसीज मैं जांच के लिए भेजे जाएंगे
एडवाइजरी के मुताबिक भारत सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी और गाइडलाइन के अनुसार लंपी रोग की पहचान और नियंत्रण के लिए सजग रहते हुए लक्षण दिखाई देने पर गाइडलाइन के मुताबिक नमूने एकत्रित कर राज्य पशु रोग अन्वेषण प्रयोगशाला में भेजा जाना है।
पशु रोग चिकित्सकों के मुताबिक एमपी वायरस पशुओं में होने वाली एक वायरल बीमारी है, जिसके चलते खून चूसने वाले कीड़ों की मदद से उसका वायरस एक पशु से दूसरे पशु तक पहुंचता है। इस बीमारी के लक्षण में पशु के शरीर पर छोटी-छोटी गठाने बन जाती है। जो छोटे-छोटे घावों में बदल जाती है और पशु के शरीर पर जख्म नजर आने लगते हैं। इसके चलते पशु खाना कम कर देता है और उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता घटने लगती है।
हालांकि पशु रोग चिकित्सकों के मुताबिक लंपी वायरस में मृत्यु दर कम होती है लेकिन इस बीमारी के फैलने की काफी होती है। पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों के अनुसार इस बीमारी का पशुओं से मनुष्यों में ट्रांसफर होने की संभावना नहीं के बराबर है।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
44 mins agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
58 mins ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
1 hr agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
5 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
6 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
8 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
10 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
10 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
11 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines