मुरैना: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में सोमवार से ही प्रशासन द्वारा तेज बारिश के चलते बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी क्रम में अब उसैथ घाट में कोटा बैराज से 12 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने के बाद चम्बल नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ता हुआ दिखाई दिया है। नदी का जल स्तर 124 मीटर तक पहुंचा है, जबकि 130 पर खतरे का निशान है। वहीं स्टीमर का सचालन भी बंद हो चुका है।
200 गांव में आ सकती है बाढ़
इसके अलावा राजघाट पर चम्बल खतरे के निशान से 2 मीटर नीचे है। यहां 138 खतरे का निशान है। वहीं इन हालातों को देखते हुए अपर कलेक्टर नरोत्तम भार्गव ने बताया कि चंबल का जल स्तर 146 मीटर तक पहुंच सकता है। इसके चलते 200 गांव बाढ़ की चपेट में आने के आसार हैं।
खोले गए कोटा बैराज के 15 गेट
गौरतलब है कि राजस्थान के कोटा बैराज के 15 गेट को पूरी क्षमता के साथ खोलकर यह पानी चंबल नदी में छोड़ा जा रहा है। इससे श्योपुर, मुरैना से लेकर भिंड जिले में चंबल नदी खतरे के निशान को पार कर जाएगी और इसलिए इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया जाएगा।
बता दें कि सोमवार से ही पूरे प्रदेश बारिश ने हाहाकार मचा रखा है। बादलों के तांडव से कई शहरों में नदी-नाले उफान पर आ चुके हैं। मौसम विभाग द्वारा पहले ही कई जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया था। राजधानी भोपाल में मौसम की मार के चलते कई फ्लाइट्स या तो रद्द हो गईं या उनका डायवर्जन हो गया।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
23 mins agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 hr ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
1 hr agoदिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; यहां पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
2 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
11 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
11 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
14 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
14 hrs agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
15 hrs agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines